फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   200 pariyojnayo ka lokarpan or silanyas karenge dupty cm

200 परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे डिप्टी सीएम

Sat, 19 Jun 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
200 pariyojnayo ka lokarpan or silanyas karenge dupty cm
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के अगमन को लेकर सर्किट हाउस को चमकाते कर्मचारी। अमर उजाला
200 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को झांसी आएंगे। वे यहां 200 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मुक्ताकाशी मंच पर होगा। शुक्रवार को डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारियां की जाती रहीं।
उप मुख्यमंत्री दतिया से दोपहर 12 बजे झांसी आएंगे। मुक्ताकाशी मंच से वे मंडल की विकास की 325 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जबकि, 608 करोड़ की लागत की 73 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें सीपरी बाजार का नवनिर्मित ओवर ब्रिज व कोटरा घाट पुल भी शामिल है। दोपहर एक बजे वे सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों से मिलेंगे। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। पौने दो बजे वे यहां से वापस दतिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के दौरे के मद्देनजर प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। सड़कों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम जारी रहा। देर रात तक मुक्ताकाशी मंच पर पंडाल तैयार किया जाता रहा। मुक्ताकाशी मंच पर होने वाले कार्यक्रम में मंच पर सांसद, विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। जबकि, सामने दो सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। कोविड प्रोटोकॉल के चलते जनसभा आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी पुल बंद होने से लगा जाम
झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर आवागमन डेढ़ माह पहले शुरू कर दिया गया था। लेकिन, इसका विधिवत लोकार्पण शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। इसके मद्देनजर शुक्रवार की शाम सीपरी ब्रिज पर आवागमन रोक दिया गया। इसकी सफाई और पेंटिंग का काम किया जाता रहा। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed