{"_id":"6607178a6222c461e8070354","slug":"200-coolers-and-20-acs-being-installed-in-the-district-hospital-will-also-provide-relief-to-patients-jhansi-news-c-360-1-jh11006-104830-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिला अस्पताल में लगाए जा रहे 200 कूलर, 20 एसी भी देंगे मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिला अस्पताल में लगाए जा रहे 200 कूलर, 20 एसी भी देंगे मरीजों को राहत
विज्ञापन
झांसी। बीते दो दिन में पड़ी गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में कूलर और एसी लगाए जाने लगे हैं। विभिन्न वार्ड और ओपीडी में 200 कूलर लगाए जा रहे हैं तो बुजुर्ग मरीजों के लिए वार्ड में एसी लगाने की तैयारी है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने संबंधित फर्म को निर्देशित कर दिया है।
मंडलीय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए अस्पताल के पुरुष, महिला और बच्चों के वार्ड में कूलर लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा बुजुर्गों के वार्ड में लगे एसी की सर्विस और जो एसी खराब हो चुके हैं, उन्हें ठीक कराकर लगवा दिया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में 5 कूलर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ओपीडी में भी कूलर लगाने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
शरीर तोड़ रहा वायरल, जिला अस्पताल में भर्ती होने वालों की बढ़ी संख्या
झांसी। जिला अस्पताल में सर्वाइकल के मरीजों के साथ ही बड़ी संख्या में वायरल फीवर के मरीज भी आ रहे हैं। वायरल की चपेट में आए बुजुर्ग मरीजों की हालत इस हद तक खराब हो रही है कि उन्हें भर्ती करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज वायरल से ग्रस्त आ रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि इन दिनों मौसम के प्रभाव में लोगों में वायरल तेजी से फैल रहा है। यहां 700 की ओपीडी में लगभग 300 मरीज वायरल के आ रहे हैं। बताया कि इसमें उन मरीजों को अधिक दिक्कत हो रही है, जो उम्रदराज हैं। ऐसे मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इसके अलावा 2 से 4 बच्चे भी वायरल के चलते भर्ती हो रहे है। बताया कि वायरल से मरीजों को जोड़ों में दर्द और मुंह का स्वाद जाने की शिकायत भी आ रही है। कहा कि यदि किसी को थकान और सर्दी महसूस होती है तो उसे तुरंत इलाज कराना चाहिए। संवाद