फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 percent will be ladies in sub inspector recruitment

दरोगा भर्ती में बीस फीसदी महिलाएं होंगी: एडीजी

Mon, 26 Aug 2019 09:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
20 percent will be ladies in sub inspector recruitment
दरोगा भर्ती में बीस फीसदी महिलाएं होंगी: एडीजी
विज्ञापन

झांसी। पुलिस भर्ती बोर्ड के अपर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में पांच हजार पुलिस सब इंस्पेक्टर और पीएसी प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिसमें बीस फीसदी महिलाएं होंगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। यह जानकारी उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दी। इसके बाद एडीजी ने पीएसी स्थित मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को भर्ती के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
सोमवार को झांसी पहुंचे एडीजी ने कहा कि पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रदेश सरकार सरकारी नौकरी की सौगात देने जा रही है। प्रदेश मेें पांच हजार पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। यह पद सब इंस्पेक्टर और पीएसी प्लाटून कमांडर के होंगे। डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भी भेजा है। जल्द ही भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस भर्ती के तहत महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा। दरोगा के पदों के लिए होने जा रही भर्ती में कम से कम 20 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। प्लाटून कमांडर के लगभग ढाई सौ पदों को छोड़ दिया जाए तो बाकी बचे 4,750 पदों में से 950 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। जहां - जहां शारीरिक परीक्षाएं होनी हैं, वहां एडीजी ने तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने पीएसी स्थित मैदान में पहुुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियोें को व्यवस्थाएं बनाने के निर्र्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मैदान व आसपास किसी भी तरह का व्यवधान पैदा न होने पाए। पुलिस महकमा ने भी शारीरिक परीक्षा कराने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed