फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 more companies will set up factories with BDL

Jhansi News: बीडीएल के साथ 20 कंपनियां और लगाएंगी फैक्टरियां

Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
20 more companies will set up factories with BDL
- डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में होंगी स्थापित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) की फैक्टरी का निर्माण शुरू हो गया है। अब 20 और कंपनियां यहां अपने कारखाने स्थापित करेंगी। यह कंपनियां बीडीएल को छोटे-छोटे उपकरणों की आपूर्ति करेंगी।
डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में बीडीएल को 455 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी ने यहां अपनी फैक्टरी की स्थापना का काम शुरू कर दिया है, जो अगले डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। बीडीएल के साथ अब 20 अन्य कंपनियां भी यहां अपनी यूनिट लगाने जा रही हैं। यह कंपनियां ऑर्डर पर बीडीएल की जरूरत का सामान बनाएंगी। कंपनियां वे उत्पाद तैयार करेंगी, जिनकी रक्षा मंत्रालय द्वारा बाहर से खरीद की इजाजत दी गई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीडीएल का मुख्यालय हैदराबाद में है। अभी बीडीएल द्वारा हैदराबाद की छोटी-छोटी कंपनियों से मेटेरियल लिया जाता है। झांसी में उत्पादन के दौरान बीडीएल के लिए हैदराबाद से माल मंगाना महंगा साबित होगा। इसके अलावा इसमें समय भी खासा जाया होगा। ऐसे में बीडीएल के प्लांट के पास ही अन्य कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े प्लांटों के इर्दगिर्द एंसिलरी यूनिट स्थापित होती हैं। इसी प्रकार बीडीएल के साथ भी कई यूनिट लगेंगी, जो बीडीएल को अपने माल की आपूर्ति करेंगी। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed