फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 house lock for no light connection

बिजली कनेक्शन न होने से बीस घरों में लगे ताले

Sun, 13 Jun 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
20 house lock for no light connection
झांसी। महानगर के वार्ड नंबर 29 पिछोर में सनसाइन स्कूल के पास बिजली का कनेक्शन न होने से करीब बीस घरों में ताले लटके हुए है। कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर विभागीय कर्मचारी बिजली के खंभों से दूरी अधिक होने की बात कहकर इन लोगों को कनेक्शन देने में आनाकानी कर रहे है।
विज्ञापन

मोहल्ले के बाशिंदे दीपक सेन, मनोज अहिरवार, अशोक अहिरवार, जितेंद्र नारायण, संदीप सिंह, रमेशचंद्र, अनीता देवी, गौरीशंकर, द्वारिका प्रसाद, सुरेंद्र सेन, हेमंत राजपूत और रामहेत आदि ने अधिशासी अभियंता को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि मोहल्ले में उन्होंने कुछ माह पहले नए मकान बनवाए है। लेकिन बिजली का कनेक्शन न हो पाने की वजह से वह मकान में नहीं रह पा रहे है। बताया कि जब उन्होंने कनेक्शन के लिए आवेदन किया तो सर्वे के दौरान आए विभाग के कर्मचारी ने बिजली के खंभे से मकान की दूरी होने की वजह से कनेक्शन देने से मना कर दिया। जबकि उसी रास्ते मेें बने मकानों में कनेक्शन है। इसके पीछे विभागीय कर्मचारी तर्क देते है कि तत्कालीन जेई ने वह सारे कनेक्शन दिए है। मगर वर्तमान में तैनात जेई राजीव नियमों का हवाला देकर अब नए कनेक्शन देने में आनाकानी कर रहे है। परेशान मोहल्लेवासियों ने उनके बिजली के कनेक्शन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही मोहल्ले में सुगम योजना के तहत खंभे लगवाने का प्रयास किया जाएगा। निखिल जिंदल, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed