फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2 pirtiyasi ne kharide nominetion ptr

दो प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

Wed, 03 Apr 2019 01:31 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 03 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
2 pirtiyasi ne kharide nominetion ptr
election news, jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
चाक चौबंद बंदोबस्त के बीच मंगलवार को लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। हालांकि, पहले दिन कोई भी प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी समेत दो ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि, नौ ने चालान फार्म लिए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के जिला मजिस्ट्रेट कक्ष में मंगलवार सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। यहां निर्धारित समय दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों का इंतजार किया जाता रहा, लेकिन तय समय तक कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव की ओर से नामांकन पत्र के चार सेट लिए गए, जबकि चिरगांव के रामनगर निवासी जगत विक्रम की ओर से नामांकन पत्र के दो सेट लिए गए। इसके अलावा गौरीशंकर बिदुआ, प्रदीप कुमार, रामजीशरण, सुनील प्रजापति, विजय कुमार कर्ण, रामगोपाल, रामकिशन रायकवार, लालता प्रसाद व हकीम नजर मोहम्मद की ओर से चालान फार्म लिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त रहे। मुख्य द्वार से किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर की निगरानी होगी रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। परिसर के बाहर जेल चौराहा से कचहरी चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बंद रखा गया। वाहनों को जेल चौराहा से सदर बाजार होते हुए कानपुर रोड पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed