{"_id":"6241fd8501631319ff6dcc75","slug":"2-crore-will-be-spent-in-4-months-to-quench-the-thirst-of-40-localities-of-jhansi-jhansi-news-jhs2175653145","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के 40 मुहल्लों की प्यास बुझाने को 4 माह में खर्च होंगे 2 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के 40 मुहल्लों की प्यास बुझाने को 4 माह में खर्च होंगे 2 करोड़
विज्ञापन
झांसी। महानगर के 40 मुहल्लों की प्यास बुझाने के लिए के लिए जलसंस्थान ने कार्ययोजना बनाई है। इन इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस पर दो करोड़ का खर्च आएगा। डीएम को मंजूरी के लिए भेजी गई कार्ययोजना में बताया गया है कि अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह में पानी का संकट झेलने वाले इलाकों में 30 टैंकर दौड़ाए जाएंगे। यह टैंकर हर रोज 300 चक्कर लगाएंगे।
झांसी शहर में अनेक क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पाइपलाइन नहीं है। उन इलाकों के लोगाें को पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। क्योंकि हर साल ही गर्मियों में जलस्तर नीचे खिसक जाता है जिससे हैंडपंप भी पानी का साथ छोड़ जाते हैं। ऐसे में यहां पानी का बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। लोगबाग दूरदराज से पानी लाते हैं। आने वाले संकट को देखते हुए जल संस्थान ने महानगर और जनपद की अन्य नगर पालिका, नगर पंचायतों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दो करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। इस बजट से टैंकरों का संचालन, हैंडपंपों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को बदलने का काम होगा।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस सिंह बादलीवाल ने बताया कि कार्ययोजना तैयार करके मंजूरी के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है। फिलहाल 15 अप्रैल से समस्याग्रस्त इलाकों में टैंकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इन क्षेत्राें में है किल्लत
करगुवांजी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रतापनगर, मयूर विहार कॉलोनी, सराय, सिलवटगंज, डडियापुरा, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गरिया गांव, वीरांगना नगर, पाल कॉलोनी, सिद्घेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मसीहागंज, लहरगिर्द, करारी, राजपूत नगर, गोंदू कंपाउंड, हंसारी, टपरियन, सिमराहा, राजगढ़, मुरारी नगर, खैरा गांव, नगरा, इंद्रा नगर, नंदनपुरा, खातीबाबा, खिरकपट्टी, सिगर्रा, भट्टागांव समेत कई इलाकों में गर्मियों में पानी की समस्या होती है।