फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1.95 Crore Not Adjusted in Electricity Bill; Water Supply Faces Crisis

Jhansi News: बिजली बिल में समायोजित नहीं हुआ 1.95 करोड़, जलापूर्ति पर संकट

Sat, 30 May 2026 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
1.95 Crore Not Adjusted in Electricity Bill; Water Supply Faces Crisis
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। माताटीला पंपिंग स्टेशन और जल जीवन मिशन से जुड़े बिजली कनेक्शनों के लंबित बिल का भुगतान न होने से मामला फंस गया है। बिजली विभाग पर ही जल निगम का करीब 1.95 करोड़ रुपये बकाया है। यह राशि अभी तक समायोजित नहीं हुई जबकि बिजली विभाग की ओर से नए बिल भेज दिए गए। ऐसे में पंपिंग स्टेशन की बिजली कटने का खतरा पैदा हो गया। अधिशासी अभियंता यांत्रिक ने प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर जल निगम की राशि से समायोजित कराने की मांग की है।

झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना फेज-2 के तहत माताटीला स्थित विद्युत संयोजन के लिए वर्ष 2022 में 3.94 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। तकनीकी व्यवस्था बदलने से लाइन निर्माण लागत में करीब 1.95 करोड़ की बचत हुई। यह रकम बिजली विभाग के पास जमा है। चार साल से यह पैसा न वापस हुआ, न बिजली बिल में समायोजित हुआ। अब जल निगम पर योजना से जुड़े दो विद्युत कनेक्शनों का कुल 2.28 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया हो गया। इनमें बुढ़पुरा, बबीना स्थित जल निगम साइट पर 1.12 करोड़ रुपये तथा माताटीला सब स्टेशन (जल जीवन मिशन) पर 1.16 करोड़ रुपये का भुगतान है। बिजली बिल का भुगतान न होने पर माताटीला पंपिंग स्टेशन का बिजली कनेक्शन कटने का खतरा है। इससे महानगर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। अधिशासी अभियंता अमित सहरावत का कहना है कि पिछले चार साल से यह राशि बिजली विभाग के पास है। इसे समायोजित करने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed