{"_id":"5cafb18fbdec22142a721278","slug":"191555018127-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी व धूप से बचाई जाए वीवीपैट मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी व धूप से बचाई जाए वीवीपैट मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी व धूप से बचाई जाए वीवीपैट मशीन
झांसी। मतदान वाले दिन हर हालत में गर्मी व धूप से वीवीपेट मशीन का बचाव किया जाए, ताकि मतगणना मेें अव्यवस्था न हो सके। टेस्ट वोट की जानकारी मतदाता को देते हुए बताया कि यदि दावा गलत पाया जाता है तो छह माह की जेल अथवा एक हजार रुपये का जुर्माना या दोनो कार्यवाही हो सकती हैं। यह जानकारी विकास भवन सभागार में परियोजना निदेशक डीआरडीए व सह प्रभारी कार्मिक डॉ. आरके गौतम ने विधानसभा बबीना व झांसी के जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण देते हुए कही।
उन्होंनेे कहा कि वीवीपेट में सेंसर डिवाइस लगे होने के कारण यह संवेदनशील है, जिसे धूप से जरुर बचाएं। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए वोटिंग कंपोर्टमेन्ट की फोटो नहीं ली जाएगी, साथ ही बीएलए मोबाइल साथ नहीं रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित रहने पर भारत निर्वाचन आयोग की लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्रवाई होगी।
मास्टर ट्रेनर डीआईओएस डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने मतदान अधिकारियों के कार्य विभाजन व पीठासीन अधिकारी के कार्यों को सिलसिलेवार समझाया। उन्होंने कंट्रोल यूनिट, वेलेट यूनिट एवं वीवीपेट को लिंक करने का तरीका समझाया। उन्होंने बताया कि यदि मतदान समय समाप्ति के बाद भी मतदेय स्थल पर लाइन लगी है तो ऐसी स्थिति में बूथ पर पहुंचें और अपने पीठासीन अधिकारी का सहयोग करें। बूथ पर लाइन में लगे अंतिम मतदाताओं को पहला नंबर देते हुए पर्ची दें, ताकि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस मौके पर डीसी मनरेगा आरके लोधी, मास्टर ट्रेनर नवनीत सोलंकी, बीडीओ बबीना रामवंत, बीडीओ चिरगांव सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
सखी बूथों पर हों सभी सुविधाएं
झांसी। सखी बूथ को इस तरह सजाया जाए कि महिलाओं में अपने मताधिकार के प्रति जागरुकता बढ़े। महिला अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग कर सकें। यह बात सामान्य प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग डॉ. रेनु एस फुलिया ने मतदान कर्मी के द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान कही।
जिले में सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए 7464 मतदान कर्मी को विधानसभा निर्धारित की गई। इसके साथ ही 240 माइक्रोआबजर्वर के लिए भी रेंडमाइजेशन करते हुए उन्हें विधानसभा आरक्षित की गई। झांसी में विधानसभा बबीना व झांसी नगर के लिए 899 महिलाओं को भी मतदान कर्मी द्वितीय निर्धारित कर दिया गया है। द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभा बबीना में 1696 मतदान कर्मी व 88 माइक्रो आबजर्वर की तैनाती कर दी गई है। विधानसभा झांसी नगर में 1836 मतदान कर्मी व 49 माइक्रो आबजर्वर की तैनाती की गई इसी प्रकार, विधानसभा मऊरानीपुर में 2076 मतदान कर्मी व 41 माइक्रोआबजर्वर तथा विधानसभा गरौठा में 1856 मतदान कर्मी के साथ ही 62 माइक्रोआबजर्वर की तैनाती की गई है।
डीएम शिवसहाय अवस्थी ने निर्देश दिए कि समस्त मतदान कार्मिक अपनी ड्यूटी पत्र विकास भवन सभागार से 12 से 13 अप्रैल तक प्राप्त कर लें। यदि इसमें कोई लापरवाही बरती जाती है तो कार्रवाई होगी। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी कार्मिक श्री निखिल टीकाराम फुंडे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीप्रसाद, जिला विज्ञान सूचना अधिकारी मोहम्मद आसिफ खान, अपर डीआईओ शक्ति अग्रवाल मौजूद रहे।