{"_id":"5ca10ee7bdec2214743f4731","slug":"191554058983-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार में साल का अंतिम दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार में साल का अंतिम दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोषागार में दिन भर हुआ काम
झांसी। वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंतिम दिवस रविवार को कोषागार में दिन भर विभागों को उनके बिल के भुगतान की प्रक्रिया जारी रही। भारतीय रिजर्व बैंक के सॉफ्टवेयर ई-कुबेर के माध्यम से विभागों को भुगतान किया गया।
वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के बाद भी रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर भी कोषागार में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। दफ्तर खुलने के साथ ही सुबह से ही यहां विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का बिल की फाइलों के साथ पहुंचना शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक कर्मचारियों का आवागमन जारी रहा। हालांकि, शनिवार की रात बारह बजे तक भी कोषागार में काम हुआ था, जिससे रविवार को ज्यादा भीड़ नहीं रही। मुख्य कोषाधिकारी दीपांकर शुक्ला ने बताया कि सभी विभागों के ई-कुबेर के जरिये भुगतान किए गए।