फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   युवती की गला रेतकर हत्या, सिरफिरे ने खुद पर भी चलाया चाकू

युवती की गला रेतकर हत्या, सिरफिरे ने खुद पर भी चलाया चाकू

Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
युवती की गला रेतकर हत्या, सिरफिरे ने खुद पर भी चलाया चाकू
युवती की गला रेतकर हत्या, सिरफिरे ने खुद पर भी चलाया चाकू
विज्ञापन

झांसी। झोकनबाग के टौरिया मुहल्ले में मंगलवार की शाम एक युवक ने युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक ने खुद का भी गला रेत लिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात तक मेडिकल कॉलेज में युवक का उपचार चल रहा था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस के अनुसार युवती की 12 मार्च को शादी होने वाली थी।
धौलपुर के बाड़ी थाना क्षेत्र के उमरे निवासी शेर खान झांसी में मारबल घिसाई का काम करते हैं। वह परिवार के साथ खुशीपुरा में किराए के मकान में रह रहे हैं। उनका भाई निजाम खान (28) जीवनशाह कब्रिस्तान के निकट टौरिया मुहल्ले में उनके स्टाफ के साथ किराए के मकान में रहता है, जो उनकी मारबल घिसाई में भी मदद करता है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे टौरिया मुहल्ले में ही रहने वाले मजदूर जहूर शाह की पुत्री चांदनी (20) सब्जी लेकर घर लौट रही थी, तभी मुहल्ले में ही निजाम खान ने उसे रोका और चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद खुद का भी लगा रेत लिया। सड़क पर गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने उनको तड़पता देखा तो उनके हाथ पैर फूल गए। देखते ही देखते भीड़ लग गई। सूचना नवाबाद पुलिस को दी गई। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया। निजाम की हालत गंभीर बनी थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में निजाम के भाई शेर खान ने बताया कि उनका भाई पिछले तीन साल से झांसी में रह रहा है। वह मथुरा के एक कॉलेज से प्राइवेट इंजीनियरिंग भी कर रहा है। ऐसा उसने क्यों किया, उसको पता नहीं है। वहीं, पुलिस के अनुसार चांदनी की 12 मार्च को शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘युवती की लगा रेतकर हत्या की गई। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवती की शादी भी होने वाली थी। युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।’
डा. ओमप्रकाश सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed