{"_id":"5b81bc6842c79246547c4f66","slug":"191535229032-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों से खतरे में जान-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों से खतरे में जान-City
Updated Sun, 26 Aug 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
------
डग्गामार वाहनों से खतरे में जान
- बस स्टैंड से पुलिस के सामने ही भरी जा रही हैं सवारियां
- चेकिंग अभियान के बाद भी नहीं होती वाहनों पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले की सड़कों पर धड़ल्ले से डग्गामार वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं। बस स्टैंड इनका मुख्य अड्डा बना है, जहां से दिन भर सवारियां भरी जाती हैं। कम किराए का लालच देकर सवारियों को अपने वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भरते नजर आते हैं। इन चालकों में पुलिस का खौफ नहीं है। यही कारण है कि बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्र में पुलिस चेकिंग करती है, लेकिन डग्गामार वाहन धड़ल्ले से सवारियां भरते रहते हैं।
जिले में डग्गामार वाहनों की पौ बारह है। डग्गामार वाहन न केवल मनमाने तरीके से सवारियां भरते हैं, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को वाहन की छत पर बैठा लेते हैं। ये वाहन शहर की विभिन्न सड़कों के साथ पुलिस कार्यालय व थानों के सामने से फर्राटा भरकर निकल रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस आंखें बंद किए रहती है।
ऐसे वाहन बस स्टैंड के सामने से खुलेआम सवारियां भरते हैं। इससे हर दिन रोडवेज को हजारों रुपये की चपत लग रही है। शासन की ओर से रोडवेज बस अड्डे के आसपास से सवारियां भरने पर प्रतिबंध लगाया गया है। एक किलोमीटर सीमा तक प्राइवेट बस और डग्गामार वाहन नहीं खड़े करने और सवारियां नहीं के निर्देश प्रमुख सचिव ने दिए हैं। यदि ऐसा होता है तो कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन इस आदेश का यहां पर पालन नहीं हो रहा है। जिले के अफसर इस ओर गंभीर नहीं हैं। अफसरों की ढिलाई की वजह से रोडवेज बस अड्डे के पास प्रतिदिन डग्गामार वाहनों में सवारियां भरी जा रही है। इसका खामियाजा रोडवेज बसों को झेलना पड़ता है। सवारियां नहीं होने के कारण रोडवेज बसें खाली दौड़ रही हैं। साथ ही हादसे का डर भी बना रहता है। टीएसआई सुभाष यादव ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।