फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   यूथ नेल की खबर--Lalitpur

यूथ नेल की खबर--Lalitpur

Thu, 23 Aug 2018 04:40 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
यूथ नेल की खबर--Lalitpur
कृत्रिम नाखून बना रहे हाथों को खूबसूरत
विज्ञापन

- एक्रेलिक तकनीक का हो रहा उपयोग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महिलाओं को लंबे नाखूनों से काफी लगाव होता है। लेकिन, कामकाज के चक्कर में नाखून खराब होकर टूट जाते हैं, इससे महिलाआें को निराशा होती है। अब महिलाएं कृत्रिम नाखून के जरिये अपने हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने में कामयाब हो रही हैं। पहले कई प्रकार के कृत्रिम नाखून बाजार में आसानी से उपलब्ध थे, परंतु अब नई तकनीक युवाओं को लुभा रही है। ब्यूटी पॉर्लरों मेें नेल एक्स्टेंशन (कृत्रिम बड़े नाखून) लगाने का काम हो रहा है।
हाथों और अंगुलियों को सुंदर बनाने में नाखून प्रमुख होते हैं, पर काम करने से नाखून की चमक फीकी पड़ जाती है, साथ-साथ टूट भी जाते हैं। ऐसे में महिलाएं निराश हो जाती हैं। अपने नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए महिलाएं कृत्रिम नाखूनों का उपयोग करतीं थीं। एक्रेलिक नाखून महिलाओं को लुभा रहे हैं। अंगुलियों के हिसाब से नाखूनों को ढालने के लिए विशेष पाउडर का उपयोग किया जाता है। जो कुछ देर सूखने के बाद हूबहू असली नाखून की तरह नजर आने लगता है। नेल एक्सटेंशन के साथ नेल आर्ट की चाहत भी बढ़ रही है। नेल एक्सटेंशन के बाद उन पर खूबसूरत डिजाइनों का चुनाव किया जा रहा है। इसके कई डिजाइन ब्यूटी पॉर्लर संचालक उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

नेल एक्सटेंशन (कृत्रिम) नाखूनों को अंगुलियों पर खास पेस्ट से लगाने के बाद उन्हें ट्रिम कर पॉलिश कर शाइनर लगाया जाता है, ताकि नाखून आकर्षक और चमकदार नजर आएं। ब्यूटी एक्सपर्ट ऊषा सचान बतातीं हैं कि उनके पास कई महिलाएं नेल एक्सटेंशन के लिए आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना आता है खर्चा
नेल एक्स्टेंशन के लिए आपको दो हजार रुपये तक खर्च करने होंगे। नेल आर्ट के लिए 300 से लेकर 800 रुपये तक खर्च आता है। नेल आर्ट में कई प्रकार के डिजाइन उपलब्ध हैं। लेकिन, मध्यम वर्गीय महिलाओं का रुझान अभी इस ओर नहीं है। कृत्रिम नाखूनों लगवाने के लिए सोसाइटी की महिलाएं ही पॉलर पहुंच रहीं हैं।
ये हैं नुकसान
- प्रयुक्त उत्पादों में रसायन आपके नाखूनों और आसपास की त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं।
- कृत्रिम नाखूनों को हटाने के लिए अक्सर एसीटोन में सोखने की आवश्यकता होती है, जो त्वचा के लिए घातक है।
- कुछ हफ्तों से अधिक समय तक कृत्रिम नाखून नहीं पहनना चाहिए।
- बार-बार टचअप आपके प्राकृतिक नाखूनों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।
हाथों की सुंदरता बढ़ रही
नेल एक्सटेंशन का नया ट्रेंड बेहद ही लुभावना है, क्योंकि चंद मिनटों में हाथों की शोभा बढ़ रही है। उस पर आसानी से नेल आर्ट कर अपने हाथों को आकर्षक बनाया जा रहा है।

- जैनाब
चंद मिनटों में बदल रही रंगत
कामकाज के चक्कर में नाखून खराब हो गए थे। चंद मिनटों के अंदर कृत्रिम लंबे नाखून से हाथों की रंगत लौट आई है। अब आसानी से खुद उन पर नेल आर्ट कर सकती हूं।
- जोया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed