{"_id":"59fb74c74f1c1b72548ba826","slug":"191509651655-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष व पार्षद पद को भरा एक- एक परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष व पार्षद पद को भरा एक- एक परचा
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष व पार्षद पद को भरा एक- एक परचा
महरौनी। नगर-निकाय चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नगर पंचायत महरौनी के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल किया गया। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच तहसील परिसर में रिटर्निंग आफीसर धीरेंद्र प्रताप एसडीएम महरौनी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी कृष्णा सिंह नामांकन दाखिल करने के लिए वह अपने समर्थकों का हुजूम लेकर पहुंचीं। दोपहर में कृष्णा सिंह के निज निवास पंडापुरा से सैकड़ों लोगों की भीड़ जलूस की शक्ल में उनके साथ नामांकन दाखिल करवाने के लिए तहसील परिसर की ओर रवाना हुई। इसमें नगर की अनेक महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। नामांकन जलूस में शामिल लोग हाथों में कृष्णा सिंह के चित्र के साथ उनके पति स्व. अमर सिंह सिकरवार के चित्र वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे। सबसे आगे कृष्णा सिंह हाथ जोड़कर सभी से समर्थन की अपील के साथ चल रही थीं। दोपहर लगभग ढाई बजे उनका नामांकन भरा गया। नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों को पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर ही रोक दिया गया और प्रत्याशी सहित उनके पांच सहयोगियों को ही अंदर प्रवेश मिल सका। नामांकन भरने के बाद पूरे लाव लश्कर के साथ प्रत्याशी ने नगर के मुख्य मार्ग पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पैदल भ्रमण किया । इसके बाद नामांकन में शामिल हुए जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कृष्णा सिंह ने कहा कि वह नगर के विकास के लिए संकल्पित हैं।