फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदर्स- आवारा जानवर पकड़े गए-City

अदर्स- आवारा जानवर पकड़े गए-City

Tue, 05 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
अदर्स- आवारा जानवर पकड़े गए-City
अदर्स
विज्ञापन

--------
11 छुट्टा जानवर पकड़कर गोशाला में भेजे
- 15 सितंबर तक चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंगलवार से शहर में घूमने वाले छुट्टा जानवर पकड़ने का अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन 11 जानवरों को पकड़ गया। शहर में कोई गोशाला नहीं होने के कारण जानवरों को सकरार गोशाला ले जाया गया। जानवरों को पकड़ने के लिए 15 सितंबर तक अभियान चलेगा।
आवारा जानवरों के सड़क पर घूमने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जहां मर्जी होती है, जानवर सड़क पर खड़े हो जाते हैं। झुंड के झुंड जानवरों के खड़े रहने से यातायात बाधित होता है। छुट्टा जानवर शहर की बहुत बड़ी समस्या हैं। इनके समाधान के लिए राजगढ़ में कान्हा उपवन बनाने की योजना है, इसके लिए शासन से बजट का इंतजार किया जा रहा है। बीते रोज शासन में हुई समीक्षा बैठक में छुट्टा जानवरों की समस्या के समाधान के लिए जानवरों को पकड़ने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम के कैटल कैचर वाहन से इलाइट चौराहा और आसपास घूमने वाले छुट्टा जानवरों को पकड़ा गया। इस दौरान 11 जानवर कड़ी मशक्कत के बाद पकड़े जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति की गायें अथवा सांड़ छुट्टा घूम रहे हों, उन्हें बांधकर अपने घर में रखें, अन्यथा जानवर को पकड़कर सकरार भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed