फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   19 storm drains will be cleaned to fill the Sappar dam

Jhansi News: सपरार बांध को भरने के लिए साफ कराए जाएंगे 19 बरसाती नाले

Sat, 03 Jun 2023 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
19 storm drains will be cleaned to fill the Sappar dam
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर की प्यास बुझाने वाले सपरार बांध को भरने के लिए बारिश से पहले रास्ते के 19 नालों को साफ कराया जाएगा। सिंचाई अभियंताओं का कहना है कि मानूसनी सीजन में इस बांध के भरने में कठिनाई होती है। इसको देखते हुए इन बरसाती नालों को साफ कराया जा रहा है। जिससे बारिश का पानी सीधे-सीधे इस बांध में ही आकर गिरे।

मऊरानीपुर स्थित सपरार बांध से ही इस पूरे इलाके को न सिर्फ पीने का पानी मिलता है बल्कि कई इलाकों में सिंचाई भी इसी से होती है लेकिन, पिछले करीब छह साल से यह बांध लबालब नहीं भर सका है। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक वर्ष 2017 में यह बांध अंतिम बार भरा था। बांध की क्षमता 2692 मिलियन घन फुट पानी स्टोर करने की है लेकिन, 600-800 मिलियन घन फुट से अधिक पानी नहीं भर पाता। इस वजह से इस इलाके में जलापूर्ति में समस्या पेश आती है। यह बांध सपरार नदी से भरता है। इसे देखते हुए इस दफा नदी के कैचमेंट इलाके के सभी 19 बरसाती नालों को पहले से ही साफ कराने की तैयारी है। एक्सईएन अजय भारती का कहना है कि टीकमगढ़ समेत आसपास का इलाका इस नदी का कैचमेंट इलाका है। बरसाती नालों के साफ हो जाने से पिछली दफे से अधिक पानी भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed