फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   19 couple marriage

गूंजी शहनाई, 19 जोड़ों की जिंदगी में खुशी की घड़ी आई

Thu, 21 Jan 2021 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
19 couple marriage
झांसी। शहनाई गूंज रही थीं। मंत्रोच्चारण नगर गिनम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को भव्यवता दे रहा था। दस दौरान 19 जोड़ों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी। उत्साह के साथ वर-वधू ने एक-एक कर सात फेरे लिए। साथ ही, एक-दूसरे को जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। उनकी इस खुशी में परिजनों के साथ ही जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह के कारण नगर निगम में सुबह से ही वर और वधू पक्ष का पहुंचना शुरू हो गया था। शहनाइयों की गूंज के साथ वर और वधू पक्ष से आए रिश्तेदार एक-दूसरे से मिलकर नए रिश्ते की बधाई देते नजर आ रहे थे। इस दौरान नगर निगम परिसर में बनाए गए आठ मंडपों में वर-वधू ने पहले एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद मंत्रोच्चार से विवाह की क्रियाएं संपन्न कराईं गईं। वर-वधू ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेहमानों का स्वागत किया। समारोह के दौरान सदर विधायक रवि शर्मा और तमाम पार्षदों ने वर-वधू को आशीष और उपहार प्रदान किए। पार्षद कांति छत्रपाल, रविंद्र कुमार लवली, सुशीला दुबे, पुष्पेंद्र कुमार, राजू साहू, महेश गौतम, संजय, सरदार वीर सिंह, नगर आयुक्त अवनीश राय, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, उप नगर आयुक्त अमित सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, एमके सिंह, हरगोविंद यादव, ब्रजकुमार, आरके लवानिया, जितेेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रस्मों में हुई हंसी-ठिठोली, विदाई में नम हुईं आंखें
विवाह समारोह के दौरान पारंपरिक वैवाहिक रस्मों को भी निभाया गया। किसी मंडप में जूते चुराई को लेकर जीजा सालियों के बीच हंसी-ठिठोली हुई तो कहीं पर मेंहदी और हल्दी की रस्में अदा की गईं। जब विदा का वक्त आया, तो कई दुल्हनें भावुक हो गईं। इस दौरान समारोह में आए कई अतिथियों और रिश्तेदारों की भी आंखें नम हुईं। दुल्हनों को उपहार देकर परिजनों ने विदा किया।

ये मिले उपहार
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वधू के खाते में 35 हजार रुपये, दो साड़ी, एक सफारी सूट, मोबाइल, चांदी की पायल, बर्तन और डिनर सेट भेंट किया गया। इस दौरान कई जोड़ों के परिजन सामान के लिए भटकते नजर आए।
---------
नवदंपती बोले
सामूहिक विवाह योजना का लाभ मिला है। कोरोना के चलते विवाह टल रहा था। योजना के तहत उपहार भी मिले हैं। - रोशनी, मऊरानीपुर
----------
विवाह समारोह में सारे इंतजाम बढ़िया किए गए थे। पूरी रस्मों के साथ विवाह हुआ है। नए दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे हैं।- विवेक कुमार, गुरसराय
---------
इस बार विवाह समारोह होना संभव नहीं लग रहा था। पूरे रीति रीवाज के साथ विवाह समारोह हुआ। सरकार की योजना का स्वागत।- राज कोष्टा, झांसी
--------
दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रही हूं। समारोह के दौरान मंत्रोच्चार पूर्वक सभी क्रियाएं संपन्न हुई हैं। योजना के तहत उपहार भी मिले।- प्रियंका, झांसी
----------
सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। सारी व्यवस्थाएं अच्छी थीं।- सुरेश कुमार, मऊरानीपुर
------
सरकार की योजना का सम्मान करते हैं। कन्याओं को हाथ पीले कराकर सरकार पुण्य कमा रही है।- चंदा, मऊरानीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed