फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18th tour in Jhansi, Yogi said for 15 minutes, for the first time did not shoot political arrows at the opposition

Jhansi News: झांसी में 18वां दौरा, 15 मिनट बोले योगी, पहली बार विपक्ष पर नहीं चलाए सियासी तीर

Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
18th tour in Jhansi, Yogi said for 15 minutes, for the first time did not shoot political arrows at the opposition
खेल दिवस पर सिर्फ खेल, खिलाड़ियों की बात की, नहीं की कोई राजनीतिक टिप्पणी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को झांसी में 18वां दौरा था। करीब 15 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने पहली बार विपक्ष पर सियासी तीर नहीं चलाए। क्योंकि, मौका था खेल दिवस का। ऐसे में सीएम खेल और खिलाड़ियों के साथ-साथ बुंदेलखंड के विकास की बात करते रहे।
बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार 20 अप्रैल 2017 को झांसी आए थे। इसके बाद से अब तक सीएम के जितने भी दौरे झांसी में हुए लगभग हर बार योगी विपक्षी पार्टियों पर हमलावर रहे। कभी बुंदेलखंड में माफिया, अपराधियों की बात की तो कभी अवैध खनन की, हर बार सीएम विपक्षी दलों पर अपने सियासी तीर चलाते रहे। दो मई 2023 को निकाय चुनाव के दौरान ही क्राफ्ट मेला मैदान में हुई जनसभा में सीएम ने कहा था कि सपा, बसपा ने युवाओं के हाथों में तमंचा दिया और भाजपा ने टैबलेट। उन्होंने कहा था कि पिछली सरकारों के गुर्गे बुंदेलखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर डकैती डालने से गुरेज नहीं करते थे। जबकि, भाजपा की नीति स्पष्ट है कि गरीब, शरीफ को छेड़ेंगे नहीं और गुंडे, माफिया को छोड़ेंगे नहीं। मगर मंगलवार को ध्यानचंद स्टेडियम में हुए कार्यक्रम को सीएम ने करीब 15 मिनट तक संबोधित किया। मगर एक बार भी उन्होंने किसी भी विपक्षी पार्टी या नेता का न नाम लिया और न कोई टिप्पणी की। वह सिर्फ खेल और खिलाड़ियों की बात करते रहे। इसके अलावा बुंदेलखंड के विकास की भी सीएम ने तस्वीर पेश की।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को कभी नजरअंदाज नहीं किया

झांसी। मुख्यमंत्री ने अपनी सात साल की सरकार में बदले बुंदेलखंड की तस्वीर पेश करते हुए उपलब्धियों को खूब गिनाया। योगी ने कहा कि पीएम की मंशा थी कि बुंदेलखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। ऐसे में बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधि जब भी प्रस्ताव देते हैं, यहां के युवा, महिलाओं, किसानों को ध्यान में रखते हुए उन प्रस्तावों को कभी नजरअंदाज नहीं करते। जितना पैसा चाहिए, उतना बुंदेलखंड के विकास के लिए देते हैं। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में हो रहे विकास कार्यों का श्रेय जनप्रतिनिधियों को भी दिया। कहा कि बुंदेलखंड के सांसद, विधायक की मेहनत से आज यहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed