फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18,473 students still waiting for books even after a month

Jhansi News: 18,473 छात्रों को एक महीने बाद भी किताबों का इंतजार

Mon, 29 Jul 2024 06:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
18,473 students still waiting for books even after a month
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 18,473 बच्चों को शिक्षण सत्र का एक महीना गुजरने के बाद भी पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पाई हैं। बच्चों की संख्या में साल दर साल गिरावट आने के बाद भी हालात नहीं बदल रहे हैं।
शिक्षण सत्र 2024-25 की शुरुआत 28 जून को हुई थी। व्यवस्था के अनुसार शुरुआत में ही बच्चों के पास पाठ्य-पुस्तकें पहुंच जानी चाहिए थीं। लेकिन, हकीकत में हालात इतर हैं। कक्षा एक और दो के बच्चों को अब तक किताबें नहीं मिल पाई हैं। पहली कक्षा के 7,213 और दूसरी कक्षा के 11,260 विद्यार्थी बिना किताब हैं। इस वजह से इन बच्चों की पढ़ाई बाधित है।
विज्ञापन

यह हालात तब हैं जब साल दर साल बेसिक के स्कूलों में बच्चों की संख्या में गिरावट आ रही है। इस सत्र में 1,17,279 बच्चों का अलग-अलग कक्षाओं में पंजीकरण हुआ है। यहां आंकड़ा पिछले तीन साल में सबसे कम है। बेसिक के 139 स्कूल ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनकी पहली कक्षा में एक भी प्रवेश नहीं हुआ है। 19 जूनियर हाईस्कूलों की छठवीं कक्षा में भी एक नया दाखिला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed