फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   182 two-wheelers and 103 cars were sold on the day of Ramlala's consecration.

Jhansi News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 182 दोपहिया वाहन और 103 कार बिकीं

Wed, 24 Jan 2024 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
182 two-wheelers and 103 cars were sold on the day of Ramlala's consecration.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को झांसी में 182 दोपहिया और 103 कारों की बिक्री हुई। शोरूम संचालकों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में चार गुना अधिक वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें से ज्यादातर लोगों ने पहले से ही गाड़ियों की बुकिंग करा रखी थी।

लोग शुभ घड़ी में ही वाहनों की खरीद करते हैं। अधिकतर लोग बाकायदा पहले से ही शुभ मुहूर्त पता करके वाहन की बुकिंग करा लेते हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी के उपलक्ष्य में लोगों ने वाहन खरीद का दिन पहले से ही तय कर रखा था। ऐसे में झांसी में सोमवार को 182 दोपहिया वाहन और 103 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। सूरी ऑटोमोबाइल्स के संचालक सुबोध सूरी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी पर 27 कार और 78 दोपहिया वाहन बिके हैं। सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की तीन गुना अधिक बिक्री हुई है। बसेरा विलोसिटी के एमडी विकास राय ने बताया कि सोमवार को एरीना और नेक्सा के शोरूम को मिलाकर 19 कारों की बिक्री हुई, जो कि औसत से चार गुना ज्यादा है। इनमें से ज्यादातर लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। नटराज ऑटोमोबाइल्स (महिंद्रा) के जीएम सरविंद पांडे के मुताबिक 21 कार लोगों ने खरीदी हैं। इसी तरह, नटराज ऑटोमोबाइल्स (ह्यंडई) के जीएम बृजेश कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक सोमवार को 11 कार, जेएमके टाटा मोटर्स के जीएम इशरत खान ने बताया कि 12 कार, जय पीतांबरा मोबाइल्स (किया) के जीएम राजीव जैन ने बताया कि छह कार, जेएमके टोयटा के जीएम नितिन सिंह ने बताया कि पांच कार, कैसल होंडा के एमडी सिद्धार्थ ने बताया कि दो कार शोरूम से लोगों ने खरीदी हैं। कइयों ने बुकिंग भी कराई है। ध्रुव तारा ऑटोमोबाइल के एमडी सिद्धार्थ नगरिया ने बताया कि सोमवार को 40 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। सामान्य दिनों की तुलना में चार गुना ज्यादा वाहन बिके हैं। वहीं, नटराज ऑटोस दोपहिया शोरूम के निदेशक वैभव खन्ना ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन छह दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed