फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अमित शाह की जनसभा स्थगित

अमित शाह की जनसभा स्थगित

Wed, 24 Apr 2019 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह की जनसभा स्थगित
अमित शाह की जनसभा स्थगित
विज्ञापन

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 25 अप्रैल को होने जनसभा स्थगित हो गई है। अब स्टार प्रचारकों में 25 को कांग्रेस की प्रियंका गांधी और 26 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव झांसी आएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 25 अप्रैल को झांसी आना था। यहां उनकी लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में मुक्ताकाशी मंच पर रैली होेनी थी। पिछले एक सप्ताह से भाजपाई कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। लेकिन, अब उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। भाजपा के सभा प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली स्थगित हो गई है। उनका कोई नया कार्यक्रम अभी नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं, 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। वे तकरीबन दो घंटे तक झांसी में रहेंगी। उनका रोड शो 11 बजे ग्वालियर रोड स्थित जीआईसी शुरू होकर शहर के अंदरूनी हिस्सों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह के समर्थन में जनसभा करने 26 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव झांसी आएंगे। वे राजकीय इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर पार्टी की ओर से तेजी से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed