फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एकजुटता के लिए जुटे कांग्रेसी

एकजुटता के लिए जुटे कांग्रेसी

Thu, 28 Mar 2019 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
एकजुटता के लिए जुटे कांग्रेसी
एकजुटता के लिए मंच पर जुटे कांग्रेसी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी और अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें सभी ने पूरी एकजुटता से चुनाव में जुटने का फैसला किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जिताना है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने भाजपा को अफवाहें फैलाने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथ लिया।

इलाइट चौराहा के समीप लक्ष्मी गार्डन में हुई बैठक में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कोशिश यह होगी कि कांग्रेस के चिह्न पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी अधिक से अधिक सीटों पर लडे़ं। अभी दो सीटों पर पार्टी कांग्रेस के चिह्न पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन को भाजपा के साथ ही सपा और बसपा से भी मुकाबला करना है। भाजपा अफवाहें फैलाती है, जिसे रोकना है। पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव ने कहा कि यह गठबंधन हमेशा के लिए है। गठबंधन प्रत्याशी शिव शरण कुशवाहा ने कहा कि वह जीते तो बुंदेलखंड राज्य जरूर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईसीसी सदस्य राहुल रिछारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वायदे किए थे, वह पूरे नहीं किए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि गठबंधन में शामिल पार्टियों के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर चुनाव में जुट जाएं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय हो जाएं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश रिछारिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, नीता अग्रवाल, राजेंद्र सिंह यादव, कालीचरण कुशवाहा, अनिल झा आदि मौजूद रहे।

निर्वाचन आयोग की टीम ने रुकवाई बैठक
निर्वाचन आयोग के सचल दस्ते ने निर्धारित समय के बाद भी बैठक जारी होने पर उसे रुकवा दिया। सचल दस्ते का कहना था कि बैठक की अनुमति सिर्फ शाम 4 बजे तक के लिए थी। ऐसे में अतिरिक्त समय नहीं लिया जा सकता है। हालांकि इस दौरान कई कांग्रेसियों ने दस्ते के सदस्यों से बातचीत कर थोड़ा समय देने की बात कही, लेकिन अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट चुनाव आयोग को दी जाएगी।


ब्राह्मण, बनिया घूम रहा है मोदी की खड़ाऊं लेकर
चुनावी रणनीति बनाने के लिए हुई बैठक में प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश रिछारिया ने कहा कि ब्राह्मण और बनिया मोदी क ी खड़ाऊं लेकर घूम रहा है। उन्होंने इन दोनों समाजों से सवाल किया कि जनसंघ से लेेकर आज तक क्या कोई ब्राह्मण मुख्यमंत्री बना है। सिर्फ एक दो माह के लिए छोड़कर। हालांकि उनके इस वक्तव्य पर बैठक में किसी ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जबकि इस दौरान ब्राह्मण समाज के कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। पत्रकारों द्वारा बाबू सिंह कुशवाहा से जब इस संदर्भ में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसे इश्यू न बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed