फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे: सिगनल खंभा झुकने से यातायात रहा बाधित-City

रेलवे: सिगनल खंभा झुकने से यातायात रहा बाधित-City

Wed, 22 Aug 2018 06:55 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
रेलवे: सिगनल खंभा झुकने से यातायात रहा बाधित-City
फोटो
विज्ञापन


सिगनल खंभा गिरने से बाधित रहा रेल यातायात
- कोटरा स्टेशन पर हुई घटना, कारण का नहीं चल सका पता
- राजधानी एक्सप्रेस समेत चार गाड़ियां धीमी गति से गुजारी गईं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेल मंडल के कोटरा स्टेशन पर अप मेन ट्रैक का सिगनल खंभा गिरने से यातायात बाधित हो गया। इससे एक मालगाड़ी समेत चार सवारी गाड़ियों को धीमी गति से मौके से गुजारा गया। एक घंटे में खंभा दुरुस्त होने पर यातायात सामान्य हो गया।
मंगलवार की रात कोटरा स्टेशन पर अप मेन ट्रैक पर लगा सिगनल खंभा गिरकर लूपलाइन पर जा गिरा। दूसरी लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के गार्ड ने जब खंभा पटरी पर गिरा देखा तो इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर और झांसी कंट्रोल को दी। तुरंत ही अप ट्रैक से कोटरा स्टेशन की तरफ बढ़ रही ट्रेनों को पीछे रोक दिया गया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इस काम में एक घंटे का वक्त लग गया। इस बीच अप ट्रैक की राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी को धीमी गति (अथॉरिटी) से मौके से गुजारा गया।
विज्ञापन

इधर, घटना से पहले कोटरा स्टेशन से आगे बढ़ चुकी तीन मालगाड़ियों की अलग-अलग स्टेशनों पर रोककर जांच की गई कि कहीं मालगाड़ी के किसी वैगन के खुले दरवाजे से खंभा तो नहीं गिर गया। मगर, ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। आशंका है कि खंभे के नीचे से गल जाने के कारण तेज गति से निकलने वाली ट्रेनों की धमक से वह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed