फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मिशन एडमिशन -City

मिशन एडमिशन -City

Mon, 04 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन -City
गणित में होनहार तो सांख्यिकी कोर्स चुनें
विज्ञापन

झांसी। यदि आप गणित में होनहार हैं तो आपके लिए सांख्यिकी विषय का चयन करना अच्छा रहेगा। सांख्यिकी का क्षेत्र रोजगार के अवसरों से भरा है। चाहे सॉफ्टवेयर निर्माण की बात हो या फिर डाटा एकत्र कर उनका विश्लेषण करने की, सांख्यिकी विद्यार्थियों के जरिए ही यह कार्य कराए जाते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कोर्स की महत्ता को मद्देनजर रखते हुए बीए ऑनर्स स्टैटिक्स भी शुरू किया है।

सांख्यिकी का स्कोप लगातार बढ़ रहा है, लेकिन विद्यार्थियों को विषय के बारे में ज्यादा जानकारी न होने के कारण वह इस क्षेत्र में कॅरियर नहीं बना पाते हैं। सांख्यिकी का कोर्स करने के बाद छात्र-छात्राओं को भारतीय सांख्यिकी सेवा, भारतीय कृषि सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, रिजर्व बैंक, बीमा संस्थान और कई वित्तीय संस्थानों में अधिकारी के रूप में लिया जाता है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भी सांख्यिकी अन्वेषक की नियुक्ति होती है।
विज्ञापन


गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग के प्रो. वीके सहगल ने बताया कि सांख्यिकी में परास्नातक की डिग्री कर यूपीएससी में भारतीय सांख्यिकी सेवा में प्रथम श्रेणी का अधिकारी बनने का अवसर भी मिल सकता है। कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग के कारण यह क्षेत्र भी सांख्यिकी से अछूता नहीं रह गया है। खासकर सॉफ्टवेयर निर्माण में सिस्टम एनालिस्ट के रूप में सांख्यिकी छात्रों की अहम भूमिका रहती है। मार्केटिंग शोध की ओर से आंकड़े एकत्रित करके उनका विश्लेषण करने में भी सांख्यिकी विशेषज्ञों का अच्छा योगदान है। इसके अलावा मृदा विज्ञान, ज्यूरीमेट्रिक और भाषा विज्ञान के क्षेत्र में सांख्यिकी विशेषज्ञों की बहुत मांग है। सांख्यिकी में डिग्री करने के बाद विभिन्न पदों जैसे स्टेटिस्टिशियन, बिजनेस एनालिस्ट, मैथमेटिशियन, प्रोफेसर, रिस्क एनालिस्ट, कंटेंट एनालिस्ट, स्टेटिस्टक ट्रेनर, डाटा साइंटिस्ट, कंसल्टेंट, बायोस्टेटिस्टिशयन, इकोनॉमिट्रिशियन पद पर नौकरी पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट पास के लिए कोर्स
...........................................
कोर्स का नाम: बीएससी मैथ, स्टैटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस
योग्यता: 50 फीसदी से मैथ ग्रुप से इंटर पास
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: तीन साल
सीट: 60
फीस: 15,000
स्नातक पास के लिए कोर्स
.....................................
कोर्स का नाम: एमएससी स्टैटिक्स
योग्यता: बीएससी मैथ/बीसीए/सीएस/आईटी
चयन प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा
अवधि: दो साल
सीट: 60
फीस: 19,050

ऑनलाइन आवेदन खुले हैं
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में चल रहे कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र-छात्राएं अब सीधे प्रवेश और प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों के लिए बिना विलंब शुल्क के 10 जून तक और विलंब शुल्क के साथ 15 जून तक फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि में भी बदलाव हुआ है। 11 और 12 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा अब तीन और चार जुलाई को होगी। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए झांसी के अलावा लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed