फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कृ षि- कृषि मंत्री की पत्रकार वार्ता-City

कृ षि- कृषि मंत्री की पत्रकार वार्ता-City

Sun, 06 Aug 2017 07:08 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
कृ षि- कृषि मंत्री की पत्रकार वार्ता-City
कृषि
विज्ञापन

----------

स्प्रिंकलर सेट पर किसानों को 90 फीसदी तक अनुदान - कृषि मंत्री
कहा, अपराध और अवैध खनन रोकने में समय लगेगा
-बुंदेलखंड के चार जिलों में मिट्टी जांच के लिए प्रयोगशालाएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अवैध खनन और अपराध रोकने में अभी थोड़ा समय और लगेगा। सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सेट पर किसानों को 90 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। बुंदेलखंड के चार जिलों में मिट्टी की जांच के लिए प्रयोगशालाएं बन रही हैं।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था पिछली सरकारों की देन है। इस पर धीरे- धीरे अंकुश लगाया जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी हो, इसके लिए सरकार कदम उठा रही है। खेत की मिट्टी की जांच कर उसमें पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसानों को पूरी जानकारी दी जा रही है। सरकार ने इस बार 90 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड छपवाए हैं। मिट्टी की जांच के लिए प्रदेश मेें पहले 30 प्रयोगशालाएं थीं, अब 40 की जा रही हैं। बुंदेलखंड के चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में नई प्रयोगशालाएं तैयार की जा रही हैं। ललितपुर में शुरू हो गई है, अन्य जिलों में जल्द शुरू होंगी। किसानों को सिंचाई सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके लिए बुंदेलखंड में 11,115 सिंचाई स्प्रिंकलर सेट देने का लक्ष्य है। यह सेट 70 हजार रुपये का है। इस पर लघु और सीमांत किसान को 90 प्रतिशत और सामान्य किसान को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। चेकडैम और बंधियां बनाई जा रही हैं। भूमि सुधार योजना पर काम हो रहा है। किसानों को ऋण माफी के लिए लखनऊ में 17 अगस्त को मुख्यमंत्री प्रमाण पत्र देंगे। बाद में प्रदेश के सभी जिलों में ऋण माफी की जाएगी। महिलाओं की चोटी कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस को सचेत किया गया है, यदि कोई जानबूझकर ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed