Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body found hanging from a tree near the railway track

Jhansi News: रेलवे ट्रैक के पास पेड़ पर लटका मिला शव

Sun, 22 Nov 2026 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Body found hanging from a tree near the railway track
चिरगांव। चिरगांव थाना क्षेत्र में चिरगांव और नन्दखास रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे रेलवे कर्मचारी के माध्यम से चिरगांव पुलिस को सूचना मिली कि अप रेलवे लाइन पर किलोमीटर संख्या 1167/23 के पास रेलवे सीमा के नजदीक एक व्यक्ति का शव बबूल के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे लटका हुआ है। थाना प्रभारी बलिराज शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक शव करीब 6-7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed