फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कैमरे और बायोमैट्रिक मशीन लगाने से विद्यालय कर रहे परहेज

कैमरे और बायोमैट्रिक मशीन लगाने से विद्यालय कर रहे परहेज

Mon, 24 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
कैमरे और बायोमैट्रिक मशीन लगाने से विद्यालय कर रहे परहेज
कैमरे और बायोमैट्रिक मशीन लगाने से विद्यालय कर रहे परहेज
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा-व्यवस्था में चल रही मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने समस्त माध्यमिक विद्यालयों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थित दर्ज कराने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में शासनादेश जारी हुए तीन माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन जनपद के समस्त विद्यालयों में अभी तक कैमरे व बायोमैट्रिक मशीनें नहीं लगवाई गई है।
विगत कई वर्षों से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर काफी गिरता जा रहा है। विद्यालयों में समय से शिक्षक व प्रधानाध्यापक नहीं पहुंचते है। जिससे कक्षाओं का सही से संचालन नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के साथ निजी कोचिंग सेंटरों ने अपनी जडे़ मजबूत कर ली है। विद्यालयों में हो रही मनमानी व शैक्षिक माहौल सुधारने के लिए से शासन ने बीते 20 अप्रैल को शासनादेश जारी करके समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त व वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे और शिक्षकों की उपस्थित दर्ज कराने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगवाने के अनिवार्य रूप से निर्देश दिए थेे। शासनादेश का पालन कराने की जिम्मेदारी जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी गई है। शासनादेश को जारी हुए तीन माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन स्थानीय माध्यमिक विद्यालयों में इसका खास असार देखने को नहीं मिल रहा है। इक्का-दुक्का ही विद्यालय होंगे जहां पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं, लेकिन बायोमैट्रिक मशीन लगवाने से सभी विद्यालय परहेज कर रहे हैं। जनपद में कुल 103 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, इनमें जिला मुख्यालय पर स्थित करीब 12 विद्यालयों को छोड़कर समस्त विद्यालय ग्रामीण इलाकों में संचालित हैं। इन ग्रामीण अंचलों में स्थित विद्यालयों में पढ़ाने वाले अधिकतर शिक्षक जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालय पर निवास करते हैं, जिसकी वजह से कई बार शिक्षकों पर समय से विद्यालय नहीं पहुंचने के आरोप लगते रहे है।
विज्ञापन

==========
अतिरिक्त चार्ज वाले कहां लगाए अंगूठा
शासन व विभागीय अधिकारियों के द्वारा अभी यह तय नहीं किया गया है कि जिन शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के पास अतिरिक्त विद्यालयों के चार्ज हैं, वह हर रोज कहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यदि यह तय नहीं किया गया तो कुछ लापरवाह शिक्षक कहीं पर भी अपनी उपस्थित दर्ज नहीं कराएंगे और मनमर्जी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

==========
शासन से नहीं मिलेगी आर्थिक सहायता
माध्यमिक विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा व बायोमैट्रिक मशीन लगवाने के लिए शासन स्तर से कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। राजकीय विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे और बायोमैट्रिक मशीन आकस्मिक व्यय मद से और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में विकास मद से लगवाए जाएंगे। इसके अलावा वित्तविहीन विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति अपने व्यय से कैमरे व बायोमैट्रिक मशीन लगवाई जाएगी। जनपद में कुल 103 माध्यमिक विद्यालय हैं, इनमें राजकीय हाईस्कूल 31 व इंटर कॉलेज की संख्या 07 है। इसके अलावा 11 विद्यालय ऐसे हैं जो सहायता प्राप्त हैं और बकाया 54 माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं जो वित्तविहीन है।

=========
30 जुलाई तक की दी है मोहलत
अभी समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कैमरे व बायोमैट्रिक मशीन नहीं लग सके हैं। इस संबंध में समस्त विद्यालयों प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर 30 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद भी यदि शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया तो प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- आरपी वर्मा
जिला विद्यालय निरीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed