फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18 trains will be canceled in June and July, parcel service will also be canceled

Jhansi News: जून और जुलाई में निरस्त रहेंगी 18 ट्रेनें, पार्सल सेवा भी रहेगी रद्द

Fri, 07 Jun 2024 04:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
18 trains will be canceled in June and July, parcel service will also be canceled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे ने जून और जुलाई में झांसी रेल मंडल से होकर आने-जाने वालीं 18 यात्री और पार्सल ट्रेनों का संचालन निरस्त करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने इसके पीछे सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन के कार्य को कारण बताया है। इनमें नियमित संचालन वाली ट्रेनों के साथ ही स्पेशल ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा झांसी से दिल्ली और कर्नाटक को जाने वाली पार्सल ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।

यदि आप भी जून के तीसरे और जुलाई के पहले सप्ताह में झांसी से गोरखपुर, लखनऊ, यशवंतपुर, काजीपेट, बल्हारशाह जैसे शहरों के लिए यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की स्थिति जानकर ही यात्रा करें। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-बल्हारशाह खंड के आसिफाबाद रोड-रेचनी रोड के मध्य तीसरी लाइन का काम किया जा रहा है। कई रेल खंड में कार्य पूरा होने पर उनकी प्री इंटरलाॅकिंग और इलेक्टि्रक इंटरलॉकिंग की जानी है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। इसके अलावा पार्सल कार्गो ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।
विज्ञापन

--
इन तिथि में यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन (22533) गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 24 जून और 1 जुलाई
ट्रेन (22534) यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 जून और 3 जुलाई
ट्रेन (02575) हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 21 और 28 जून
ट्रेन (02576) गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 23 जून और 30 जुलाई
ट्रेन (04121) सूबेदारगंज-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 20 और 27 जून
ट्रेन (04122) सिकंदराबाद-सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस 22 और 29 जून
ट्रेन (05303) गोरखपुर-जदडेडला स्पेशल एक्सप्रेस 22 और 29 जून
ट्रेन (05304) जदछेडला-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 24 जून और 1 जुलाई
ट्रेन (06071) कोचुवेली-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस 21 व 28 जून और 5 जुलाई
ट्रेन (06072) हजरत निजामुद्दीन-कोचुवेली स्पेशल एक्सप्रेस 24 जून और 1 व 8 जुलाई
ट्रेन (07031) सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस 23 और 30 जून
ट्रेन (07032) हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 25 जून और 2 जुलाई
ट्रेन (07305) हुबली-गोमतीनगर स्पेशल एक्सप्रेस 22 और 29 जून
ट्रेन (07306) गोमतीनगर-हुबली स्पेशल एक्सप्रेस 25 जून और 2 जुलाई
--
पार्सल स्पेशल इन तिथियों में रहेंगी रद्द
ट्रेन (00637) बेंगलुरु-ओखा पार्सल एक्सप्रेस 23 और 30 जून
ट्रेन (00638) ओखा-बेंगलुरु पार्सल एक्सप्रेस 26 जून और 3 जुलाई
ट्रेन (00653) रोयापुरम-पटेल नगर पार्सल एक्सप्रेस 23, 26 व 30 जून और 3 जुलाई
ट्रेन (00654) पटेल नगर-रोयापुरम पार्सल एक्सप्रेस 26 व 20 जून और 3 व 6 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed