फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18 dams of Bundelkhand lying empty even after half the monsoon season has passed

Jhansi News: आधा मानसूनी सीजन बीतने के बाद भी खाली पड़े बुंदेलखंड के 18 बांध

Mon, 31 Jul 2023 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
18 dams of Bundelkhand lying empty even after half the monsoon season has passed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मानसूनी सीजन आधा बीत चुका लेकिन, बुंदेलखंड के 18 बांध अभी पचास फीसदी तक खाली हैं। इनमें पानी का न भरना आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। इन्हीं बांधों से बुंदेलखंड के लाखों किसानों को न सिर्फ रबी सीजन में सिंचाई का पानी मिलता है बल्कि लाखों लोगों की प्यास भी इनसे बुझती है। सिंचाई अभियंताओं का कहना है बांध न भरने से सिंचाई के लिए पानी दे पाना मुश्किल हो जाएगा। तमाम इलाकों में पीने के पानी का संकट भी खड़ा होगा।
यूपी में सर्वाधिक 26 बांध झांसी मंडल में हैं। इनमें 13 बांध ललितपुर में जबकि 13 बांध ही झांसी में स्थित हैं। मानसूनी सीजन आधा बीत जाने के बाद भी झांसी के 8 बांध एवं ललितपुर के 10 बांध पचास फीसदी भी नहीं भर सके हैं। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक यह सभी बांध बेतवा, धसान, केन, पहूंज जैसी नदियों से भरते हैं लेकिन, इस दफा पूरे बुंदेलखंड से ही मानसून रूठा है। जून माह में बेतवा एवं सुखनई नदी में पानी आने से राजघाट (53.79 प्रतिशत) और माताटीला बांध (70.17 प्रतिशत) भर गए हैं। वहीं, सपरार, पथरई, सिजार, उर्मिल जैसी छोटी बरसाती नदियों पर बने बांध नहीं भर सके। सिंचाई विभाग के एक्सईएन मो.फरीद का कहना है अभी एक महीने का समय है। इस समय में इन बांधों के भर जाने की उम्मीद है। अगर यह नहीं भरे तब खेती-किसानी पर भी संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन



छह साल से नहीं भर सका सपरार बांध
मऊरानीपुर में सपरार नदी पर स्थित सपरार बांध आखिरी बार वर्ष 2017 में भरा गया था। इसके बाद से यह अब तक नहीं भरा जा सका। इस दफा भी महज 40.93 प्रतिशत ही पानी भर सका। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक सपरार नदी का कैचमेंट इलाका टीकमगढ़ के आसपास का है, लेकिन बारिश न होने से यह बांध नहीं भर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन





झांसी के यह बांध अभी तक खाली
बांध पानी की उपलब्धता (प्रतिशत में)
सिजार 8.68
खपरार 29.30
कुरार 30.01
डोंगरी 37.29
लखेरी 39.79
सपरार 40.93
बड़वार 42.08
पथरई 49.30


ललितपुर के यह बांध रह गए खाली

बांध पानी की उपलब्धता (प्रतिशत में)
उटारी 16.04
गोविंद सागर 38.72
शहजाद 28.77
जामनी 39.65
सजनम 41.84
रोहिणी 40.05
बंडई 29.73
कचनोदा 24.31
जमरार 27.40
भावनी 32.16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed