फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1723 Lohia will be accommodation in the district

जिले में बनेंगे 1723 लोहिया आवास

Sun, 20 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
झांसी। वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले में 1723 लोहिया आवास बनाए जाएंगे। आवासों में से 1112 अनुसूचित जाति, 218 अनुसूचित जनजाति, 134 अल्पसंख्यक व 249 अन्य लाभार्थियों को दिए जाएंगे। लाभार्थियों का चयन वर्ष 2002 की बीपीएल सूची से किया जा रहा है।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने बताया वर्ष 2002 की बीपीएल सूची की प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभार्थियों को सबसे पहले मौका दिया गया है। प्रतीक्षा सूची से चयन न होने पर बीपीएल सूची से चयन होगा। जहां इन दोनों सूची से चयन नहीं हो पा रहा है, वहां पूर्व में चयनित लाभार्थियों के बालिग बच्चों को चुना जाएगा। आवास निर्माण के लिए प्रति लाभार्थी 70 हजार रुपये दो किश्तों में दिए जाएंगे। पंजाब नेशनल बैंक लखनऊ से धन का लेनदेन सीधा लाभार्थियों के खातों में किया जाएगा, इसके लिए बीडीओ एवं एकाउंटेंट का डोंगल बनाया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के बाद लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ही होगा। आवेदन के लिए लाभार्थियों के एकाउंट को रजिस्टर्ड कराया जा रहा है। यह इस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, जिसको लेकर जिले के सभी ब्लाक मुख्यालय लापरवाह बने हुए हैं। बबीना ब्लाक में 196 के सापेक्ष 7 खातों को रजिस्टर्ड किया गया है। बड़ागांव में 115 के सापेक्ष 57, बामौर में 208 के सापेक्ष 175, बंगरा में 333 के सापेक्ष 73, चिरगांव में 243 के सापेक्ष 1, गुरसरांय में 188 के सापेक्ष 57, मऊरानीपुर में 219 के सापेक्ष 114 व मोंठ ब्लाक में 221 के सापेक्ष 3 खातों को रजिस्टर्ड किया गया है। एकाउंट को फ्रीज करने के मामले में सभी ब्लाकों में कार्य लगभग शून्य है। बड़ागांव ब्लाक में दस, बामौर व चिरगांव ब्लाक में एक-एक खातेे को फ्रीज किया गया है, जबकि अन्य ब्लाकों में एक भी खाता फ्रीज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना निदेश ने सभी बीडीओ को चेतावनी दी है कि यदि रविवार रात तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed