{"_id":"5aff17044f1c1b5c798b4f8f","slug":"171526667012-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज: हत्या के बाद टूटी नींद -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज: हत्या के बाद टूटी नींद -City
Updated Fri, 18 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
हत्या के बाद टूटी नींद
- मेडिकल कॉलेज प्रशासन सुधरवा रहा स्ट्रीट लाइटें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
एक्सरे टेक्नीशियन की पत्नी की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की नींद टूटी है। घटना के ठीक अगले ही दिन कर्मचारियों की कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें सुधरवाने का काम शुरू हो गया।
मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों के आवासीय परिसर में कई सालों से स्ट्रीट लाइटें खराब होने की वजह से सूरज ढलते ही अंधेरा छा जाता था। आसपास से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती थी। इसी का फायदा उठाकर कई वाहन चोर कॉलोनी से मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को हुई रेडियोलॉजी विभाग के एक्सरे टेक्नीशियन की पत्नी की हत्या के बाद कॉलेज प्रशासन कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर थोड़ा संजीदा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर से घटनास्थल और आसपास की गलियों में स्ट्रीट लाइटें सुधरवाने का काम शुरू हो गया। कुछ जगहों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं।