{"_id":"5945570c4f1c1b0c1c8b4671","slug":"171497716492-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस के पहले रिहर्सल होगा-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस के पहले रिहर्सल होगा-Lalitpur
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
योग दिवस के पहले रिहर्सल होगा
- 20 जून को शहर में चलेगा सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुबह 07 से 08 बजे तक ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 19 जून को योग का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
योग दिवस की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे, इसलिए योग में हिस्सा नहीं लेंगे। जिला मुख्यालय पर श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर खंडेरावगेट में पतंजलि के प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा कराया जाएगा। योग का लाइव टेलीकास्ट होगा, जिसकी व्यवस्था यूपी डेस्को के उमेश कुमार तिवारी संभालेंगे। सूचना विज्ञान अधिकारी इंटरनेट की व्यवस्था करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी 19 जून तक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योग दिवस का प्रचार- प्रसार करेंगे। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी द्वारा योग ट्रेनर तैनात किए जाएंगे तथा नागरिक सुरक्षा के 250 वालेंटियर की व्यवस्था करेंगे। ग्राउंड प्लानिंग पीडब्ल्यूडी और जेडीए के अफसर संभालेंगे, सफाई और स्ट्रीट लाइट नगर निगम देखेगा। एक दिन पहले पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। योग में भाग लेने वाले प्रतिभागी सफेद कपड़ों में आएंगे।