फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   17 student select from inspire award

Jhansi News: इंस्पायर अवार्ड योजना में मंडल के 17 विद्यार्थियों का चयन

Thu, 12 Jan 2023 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
17 student select from inspire award
झांसी। इंस्पायर अवार्ड योजना के जारी रिजल्ट में झांसी मंडल के 17 बच्चों का चयन हो गया है। इन चयनित विद्यार्थियों को दस हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इन विद्यार्थियों के बनाए मॉडल को अब प्रदेश स्तर पर जांचा परखा जाएगा।
विज्ञापन

सत्र 2022-23 के इंस्पायर अवार्ड के परिणाम बीते रविवार को जारी किए गए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश से 901 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल चयनित हुए। जिसमें से झांसी मंडल के 17 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल भी शामिल हैं। इसमें जिला जालौन के 9 जबकि झांसी और ललितपुर के 4-4 विज्ञान मॉडल चयनित किए गए हैं। अब इन छात्रों को अपने बनाए विज्ञान मॉडल पर काम करने के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला जालौन के कक्षा 10 के आयुष सोनी, हिमांशु प्रजापति, प्रांजल गुप्ता, गौरी, नितेश कुशवाहा, रोहित प्रजापति, कक्षा 9 के प्रिंस, वैष्णवी और कक्षा ं8 की डौली के मॉडल चयनित हुए हैं। ललितपुर जिले के कक्षा 8 के राज, येनी राजा, अनुदी, कक्षा 9 के शिवम सिंह का मॉडल चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद झांसी से जीआईसी भोजला के कक्षा 9 के विवेक प्रजापति, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के कक्षा 7 के प्रज्जवल सिंह, जय अकादमी की कक्षा 7 की भूमिका मीना और एसपीई इंटर कॉलेज के कक्षा 9 की मीनू श्रीवास का मॉडल चुना गया है।
लड़कियां भी नहीं रही पीछे
मंडल के परिणाम पर अगर गौर किया जाए तो इंस्पायर अवार्ड के चयनित 17 मॉडल में सेे 7 लड़कियाें के मॉडल भी शामिल हैं। जिसमें जालौन की 3, झांसी की 2 और ललितपुर की 2 लड़कियां के नवाचार को चुना गया है।

डीआईओएस ओपी सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में नवाचार को बहुत बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और निखारने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed