फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   167 panchayat bagdoor handle women

महिलाओं को 167 पंचायतों की बागडोर मिलनी तय

Sun, 21 Mar 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
167 panchayat bagdoor handle women
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 167 महिलाओं का ग्राम प्रधान चुना जाना तय है। चुनाव परिणाम के बाद इस संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसमें कमी नहीं आएगी। नए आरक्षण में यह सीटें सिर्फ महिलाओं के लिए ही आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

आधी आबादी को स्वशासन में भागीदारी देने के लिए पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 11-क में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अधिनियम के मुताबिक पदों की कुल संख्या के अनुपात में निश्चित पद अनुसूचित जनजातियां, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग की स्त्रियों को आरक्षित की जाती हैं। नए आरक्षण में ब्लॉकवार सबसे पहले उन ग्राम पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया, जो पहले कभी महिला वर्ग को आरक्षित नहीं हुईं। जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति की महिला को एक, अनुसूचित जाति महिला को 43, पिछड़ा वर्ग महिला को 47 एवं सामान्य तौर पर महिलाओं को 76 विशेष सीटों पर लड़ने का मौका मिलेगा, ऐसे में यहां की बागडोर का महिलाओं के हाथ में होना तय है। स्वायवरी, भदरवारा, खकौरा, रौनी, घाटकोटरा, विक्रमपुरासानी, शहपुराखुर्द, गढ़ीकरगांय,देवरीसिंहपुरा, कचनेव, उल्दन जैसी सीट प्रमुख हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी एक सीट अनुसूचित जनजाति महिला को आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed