फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   भाजपा में उछला एक और नाम

भाजपा में उछला एक और नाम

Thu, 28 Mar 2019 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में उछला एक और नाम
भाजपा में उछला एक और नाम
विज्ञापन

झांसी। भारतीय जनता पार्टी में झांसी - ललितपुर लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर चल रही रस्साकसी के बीच एक नया नाम तेजी से उछलकर सामने आया है। सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद पं. विश्वनाथ शर्मा के पुत्र और बैद्यनाथ आयुर्वेद समूह के प्रबंध निदेशक अनुराग शर्मा को इस सीट पर टिकट का प्रबल दावेदार बताया जाने लगा है। इसके साथ ही पार्टी में सरगर्मियां एकदम से तेज हो गई हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष जमना कुशवाहा का कहना है कि एक दो दिन इंतजार कीजिए प्रत्याशी का नाम सबके सामने होगा।

पिछले लोकसभा चुनाव में डेढ़ दशक बाद भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उमा भारती ने कांग्रेस से ये सीट छीनकर भाजपा की झोली में डाली थी। लेकिन, इस बार उमा ने चुनावी राजनीति से किनारा कर लिया है। इसकी घोषणा उन्होंने पहले ही कर दी थी। इसके साथ ही पार्टी में नये प्रत्याशी को लेकर चिंतन - मंथन का दौर शुरू हो गया था। दावेदार भी सक्रिय हो गए। दावेदारों में विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह, जवाहर लाल राजपूत व रामरतन कुशवाहा समेत पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वंदना पाठक, डा. विजय खैरा, जयदेव पुरोहित, संजीव श्रृंगीऋषि, प्रदीप सरावगी, जगदीश साहू के नाम चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी तय कर चुकी है, लेकिन झांसी-ललितपुर सीट पर दावेदारों की कतार लंबी होने की वजह से किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। रस्साकसी का दौर जारी है। जबकि, जबकि, यहां दो अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं। इसी बीच पिछले दो दिन के भीतर अनुराग शर्मा का नाम तेजी से उछलकर सामने आया है। सोशल मीडिया पर अनुराग छाए हुए हैं। प्रतिक्रियाएं भी जारी हैं। इस मामले में अनुराग शर्मा का कहना है कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो भी फैसला करेगी वह स्वीकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed