फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जीआईसी, हाफिज सिद्दीकी में जचेंगी उतर पुस्तिकाएं

जीआईसी, हाफिज सिद्दीकी में जचेंगी उतर पुस्तिकाएं

Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी, हाफिज सिद्दीकी में जचेंगी उतर पुस्तिकाएं
जीआईसी, हाफिज सिद्दीकी में जचेंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च को समाप्त हो जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आठ मार्च से शुरू होगा। एक बार फिर यह मूल्यांकन नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। इसका प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है।

बीते सात फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सालाना परीक्षाएं शुरू हुई थीं। हिंदी, अंग्रेजी सहित कई प्रमुख विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। बोर्ड ने अब उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने की तैयारियां तेजी कर ली हैं। इस बार मूल्यांकन कार्य 15 दिन में पूर्ण होना है। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर से मूल्यांकन केंद्र के लिए दो विद्यालयों के नाम भेजे गए हैं, जिनकी मंजूरी का इंतजार है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कितनी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी और कितने परीक्षक जांचने में लगेंगे इस पर जल्द ही बोर्ड द्वारा निर्देश जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि जनपद के 63 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं, इनमें 47 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed