{"_id":"5c65d626bdec2273ab60766e","slug":"161550177830-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान और आतंकवाद को कड़े संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान और आतंकवाद को कड़े संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और आतंकवाद को कड़े संदेश की उम्मीद
झांसी। कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना के अगले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आ रहे हैं। ऐसे में लोगों में पीएम का संबोधन सुनने की उत्सुकता बढ़ गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी अपनी जनसभा के दौरान आतंकी और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे सकते हैं।
बृहस्पतिवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 44 जवानों की शहादत हुई। उरी हमले के बाद हुई इस बड़ी आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसके ठीक अगले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री झांसी आ रहे हैं। यहां वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आतंकी वारदात के बाद प्रधानमंत्री पहली बार जनता के बीच आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि वे अपने संबोधन में पाकिस्तान और आतंकवाद को कड़ा संदेश दे सकते हैं।