{"_id":"5ba69d31867a557ff747e9a3","slug":"161537645873-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजला मंडी में होंगे चुनाव के सभी काम -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजला मंडी में होंगे चुनाव के सभी काम -City
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजला मंडी में होंगे चुनाव के सभी काम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चुनाव संबंधी सभी काम अब भोजला मंडी में होंगे। इसका प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा है।
लोकसभा और विधानसभा के चुनाव की विभिन्न गतिविधियां अलग-अलग स्थानों से संचालित की जाती हैं। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज में होता है, तो पोलिंग पार्टियों की रवानगी राजकीय इंटर कालेज से। जबकि, मतगणना बुंदेलखंड महाविद्यालय में की जाती है। ये सभी स्थान शहर के बीच में होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे में अब उक्त सभी काम उन्नाव-बालाजी रोड स्थित भोजला मंडी में कराने की तैयारी है। शनिवार को डीएम शिवसहाय अवस्थी ने मंडी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमियों को तत्काल दूर कर एडीएम को इसका प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजने को कहा है। डीएम ने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी काम एक ही स्थान पर होने से सुगमता होगी तथा काम भी त्वरित गति से होंगे।
बॉक्स..
सीईओ करेंगे पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण
मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान जारी है। इसके तहत रविवार (23 सितंबर) को विशेष तिथि निर्धारित की गई है। विशेष तिथि पर बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी पोलिंग स्टेशनों पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के साथ उपलब्ध रहेंगे। ये सूची लोगों को दिखाई जाएगी, ताकि आवश्यकतानुसार लोग इसमें संशोधन करा सकें। विशेष तिथि पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू झांसी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति देखेंगे।