{"_id":"5aaeb4dd4f1c1bbd758b6392","slug":"161521399005-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफा चमरऊवा में बनेगा हवाई अड्डा-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफा चमरऊवा में बनेगा हवाई अड्डा-City
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-------
सफा-चमरऊवा में बनेगा हवाई अड्डा
- रक्षा मंत्री से सदर बाजार को नगर निगम में शामिल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि बबीना ब्लाक के सफा चमरऊवा में हवाई अड्डा बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है। सदर बाजार को नगर निगम में शामिल करने के लिए भी रक्षा मंत्री से बात की गई है।
उन्होंने कहा कि झांसी में डिफेंस कॉरीडोर की स्वीकृति के बाद यहां आने-जाने के लिए उद्योगपतियों को दिल्ली और लखनऊ से सीधी सुविधा मिले तथा क्षेत्र का विकास हो, इसलिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। झांसी से 25 सीटर हवाई सेवा शुरू हो रही है, पर बड़ा हवाई अड्डा बनाने की गुंजाइश नहीं है। सफा और चमरऊवा में हवाई अड्डा के लिए पर्याप्त जमीन है। यहां से आगरा व खजुराहो के लिए हवाई सेवा की सुविधा शुरू हो गई तो पर्यटन बढ़ जाएगा।
रक्षा मंत्री से मांग की गई है कि नसीराबाद व अंबाला की तरह झांसी के सदर बाजार को भी नगर निगम में शामिल किया जाए। उन्होंने अपनी एक साल की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन
इस मौके पर संजीव ऋंगीऋषि, अनिल अग्रवाल, मुकेश जैन, सुनील बंसल, ध्रुव कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।