फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   झांसी खजुराहो सड़क पर 2020 से फर्राटा-City

झांसी खजुराहो सड़क पर 2020 से फर्राटा-City

Fri, 27 Oct 2017 09:06 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
झांसी खजुराहो सड़क पर 2020 से फर्राटा-City
झांसी-खजुराहो मार्ग पर 2020 से फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

2710 करोड़ की योजना दो चरणों में होगी पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
झांसी से खजुराहो सड़क मार्ग को फेरलेन बनाने का काम 2020 तक पूरा होगा। इसके बाद 179 किलोमीटर के इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। यह दूरी तय करे में चार से पांच घंटे की जगह दो से ढाई घंटे की लगेंगे। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर जनवरी से काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने इस योजना के लिए 2710 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
विदेशी पर्यटकों को बुंदेलखंड में ओरछा और खजुराहो के मंदिर अधिक लुभाते हैं। झांसी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली गाड़ियों से रोजाना पर्यटकों के जत्थे सड़क मार्ग से ओरछा और खजुराहो जाते हैं। सड़क का एकल मार्ग होने के कारण अभी वाहनों को झांसी से खजुराहो तक की 179 किलोमीटर की दूरी करने में चार से पांच घंटे का समय लग जाता है। केंद्र सरकार ने देशी, विदेशी पर्यटकों और बुंदेलखंड के आम लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर 2710 करोड़ की इस योजना को मंजूरी दी है। यह योजना दो चरणों में होगी। दोनों ही चरणों का काम एक साथ चलेगा। झांसी की तरफ से 76 किलोमीटर और खजुराहो की तरफ से 89 किलोमीटर सड़क डाली जाएगी। इस मार्ग के लिए झांसी से दिगारा, फुटेरा बरुआसागर, जावन, सकरार, घुराट, खिलारा, बसरिया, भंडरा, प्रतापपुरा, बबेड़ी जंगल, छतरपुर, राजनगर, कुलपहाड़ समेत 40 गांव के किसानों की भूमि का अधिग्रहण होगा, जिसमें 71 प्रतिशत किसानों की भूमि को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अधिग्रहित कर लिया है। इस मार्ग पर छह बड़े और 18 छोटे पुल, 21 अंडरब्रिज पास और एक टोला प्लाजा बनाया जाएगा। इस मार्ग में वन विभाग की कोई आपत्ति नहीं आ रही है।
विज्ञापन


ट्रेनों की नहीं अच्छी सुविधा
खजुराहो के लिए ट्रेन सुविधा अच्छी नहीं है। झांसी से खजुराहो के लिए यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनें ही उपलब्ध है। इस कारण अधिकांश यात्रियों को सड़क मार्ग का ही सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed