फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सकरार-2

सकरार-2

Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सकरार-2
नये साल में मिलगे लो वोल्टेज से छुटकारा
विज्ञापन

सकरार । क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या
के लिए मऊरानीपुर पावर हाउस में 40 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। तीन दिन बाद क्षेत्रवासियों को भरपूर बिजली मिलने के साथ ही लो वोल्टेज से निदान मिल जाएगा, वहीं, कसबा का पावर हाउस जनवरी वर्ष 2018 से काम करना शुरू कर देगा यह बात जेई बंगरा उमेश राजन ने वार्ता में कहीं। उन्होंने बताया अभी मऊरानीपुर पावर हाउस पर 20 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा था जो सही ढंग से काम नहीं कर रहा था। अब उसके स्थान पर नया 40 एम बी ए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है जो दो तीन दिन के अंदर अपना काम शुरू कर देगा साथ ही कस्बा सकरार के नया पावर हाउस चालू होने पर इसी ट्रांसफार्मर से जोड़ा जाएगा, जिससे अघोषित कटौती लो.वोल्टेज की समस्या से निदान मिल जाएगा। अभी बिजली सप्लाई की व्यवस्था कर गुरसराय पावर हाउस से टहरौली होते हुए बांगरा पावर हाउस को दी जा रही है, जिससे क्षेत्र को लो वोल्टेज के साथ कम घंटे ही आपूर्ति हो पाती है। वहीं जनता से अपील की वह धैर्य बनाए रखें शीघ्र ही सुचारू सप्लाई दी जाएगी। कस्बे का पावर हाउस जनवरी 2018 से अपना कार्य शुरू कर देगा थोड़ा कार्य कस्बा के खजरी एवं बंगरा के पास एवं बरीयाबेर के पास अधूरा है, जिसको शीघ्र पूरा किया जाएगा। पावर हाउस में तीन फीडर बनाए जाएंगे पहले फीडर में कस्बा सकरार एवं जावन रहेगा दूसरे फीडर में ग्राम बमन नेगुआं ढोंडा सिजोरा लुहारी भिटोरा सिलगंआ लुहरगुआं गांव आदि गांव में विद्युत सप्लाई की जाएगी। तीसरे फीडर में संतपुरा अडजार मगरपुर आदि गांव की सप्लाई की जाएगी। इससे क्षेत्र में विद्युत समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed