{"_id":"5d0949f18ebc3e2ad96e17fb","slug":"156088982719-jhansi-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का होगा समायोजन, बनेगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का होगा समायोजन, बनेगी सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों का होगा समायोजन, बनेगी सूची
झांसी। शासन ने शिक्षकों के जनपद में समायोजन के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। ऐसे में जिला बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर में शिक्षकों की आवाजाही एकाएक बढ़ गई है। इस बार पारस्परिक स्थानांतरण की व्यवस्था है। ऐसे में कई वह शिक्षक जो दूरस्थ ब्लाक के स्कूलों में कार्यरत हैं, इन दिनों दफ्तर में डेरा डाले हुए हैं। इधर बीएसए हरिवंश कुमार ने कहा कि विद्यालय वार सरप्लस शिक्षकों, स्कूलों में रिक्तियों तथा छात्रांकन की सूची प्रकाशित की जाएगी। 15 जुलाई के पूर्व तक समायोजन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
शासन के निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2019 - 20 के लिए शिक्षकों के जनपद के भीतर समायोजन - पारस्परिक स्थानांतरण की नीति निर्धारित की गई है। समायोजन प्रक्रिया को जुलाई में ही पूर्ण किया जाना है। ऐसे में जिला बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की आवाजाही एकाएक तेज हो गई है। कई शिक्षक अपने घर के निकटस्थ ब्लाक के स्कूल में तैनाती चाहते हैं, वे इसकी कोशिशों में लग गए हैं। लगभग प्रत्येक लिपिक के कक्ष में भीड़ लगी हुई है। विभागीय जानकारी के अनुसार पिछले साल भी शिक्षकों का समायोजन हुआ था। लेकिन कुछ शिक्षकों के कोर्ट में चले जाने से इसे निरस्त कर दिया गया था। हालांकि जिन शिक्षकों ने समायोजन में स्कूल ज्वाइन कर लिए थे, वह जस के तस बने रहे।