{"_id":"5cfe9997bdec22077f3af388","slug":"156018932713-jhansi-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रा चौराहे पर पाइप लाइन फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रा चौराहे पर पाइप लाइन फटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रा चौराहे पर पाइप लाइन फटी
झांसी। चित्रा चौराहे के नजदीक सोमवार की शाम मेन राइजिंग पाइप लाइन फट गई। इससे खातीबाबा व मसीहागंज टंकी से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।
बबीना से इलाइट होकर जाने वाली 18 इंची मेन राइजिंग पाइप लाइन से सीपरी बाजार क्षेत्र के मसीहागंज और नंदनपुरा खाती बाबा स्थित पानी की टंकी को भरा जाता है। यह पाइप लाइन सोमवार की शाम चित्रा चौराहे के नजदीक फट गई। इससे चारों तरफ सड़क पर पानी फैल गया। सूचना पर मिलने पर जलसंस्थान ने पाइप लाइन की आपूर्ति को बंद कराया। रात में मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते मसीहांगज और खातीबाबा टंकी से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार की सुबह जलापूर्ति नहीं मिल सकेगी। शाम को आपूर्ति देने का पूरा प्रयास होगा।
मालूम हो कि, मसीहागंज पानी की टंकी से मसीहागंज, नालगंज, रायगंज, जर्मनी, आईटीआई सिद्देश्वर नगर, खालसा और खातीबाबा टंकी पर नंदनपुरा, खातीबाबा, आवास विकास, केके पुरी, ताज कंपाउंड, ईसाई टोला व आसपास क्षेत्रों को जलापूर्ति दी जाती है।