फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   महिला अस्पताल में लगेगी पोर्टेबुल एक्सरे मशीन

महिला अस्पताल में लगेगी पोर्टेबुल एक्सरे मशीन

Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में लगेगी पोर्टेबुल एक्सरे मशीन
महिला अस्पताल में लगेगी पोर्टेबल एक्सरे मशीन
विज्ञापन


झांसी। जिला महिला अस्पताल में नवजातों के इलाज के लिए अस्पताल में पोर्टेबल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। शासन से बजट पास होने बाद महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक्सरे मशीन से नवजातों में होने वाली निमोनिया व फे फड़े की जांच अब अस्पताल में ही होगी।

महिला अस्पताल में रोजाना ढाई सौ से तीन सौ महिलाएं इलाज कराने के लिए आते हैं जिसमें अधिकतर गर्भवती महिलाएं होती हैं। अस्पताल में रोजाना दस से पंद्रह महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। प्रसव के बाद लगभग दस फीसदी नवजातों में कम वजन, शुगर, सांस, पीलिया, छाती में सूजन, दिल, फेफड़े, फ्रेक्चर व खून की कमी के अलावा पेट में पानी पीने जैसी बीमारियां पाई जाती हैं। ऐसे में नवजातों व बच्चों की जांच के लिए मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा लगातार पोर्टेबल एक्सरे मशीन की मांग की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद बजट पास कर दिया गया है। सप्ताह भर के भीतर ही अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में एक्सरे मशीन को लगाया जाएगा। अस्पताल की सीएमएस डॉ. वसुधा अग्रवाल ने बताया कि शासन ने बजट पास कर दिया है। पोर्टेबल एक्सरे मशीन नवजातों के इलाज में सहायक होगी। निमोनिया व फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे नवजातों की जांच अस्पताल में ही होगी। इसके अलावा महिलाओं की भी जांच हो सकेगी। एक सप्ताह के भीतर ही अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed