फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फेसबुक पोस्ट करने पर युवक के साथ मारपीट

फेसबुक पोस्ट करने पर युवक के साथ मारपीट

Mon, 10 Jun 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट करने पर युवक के साथ मारपीट
रानीपुर। गत दिवस अलीगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना की निंदा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना एक युवक को भारी पड़ा। रविवार को एक समुदाय विशेष के लोगों ने घटना की निंदा करने वाले युवक के साथ मारपीट कर दी। मामले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर चौकी के सामने नारेबाजी करने लगे। लेकिन, पुलिस की सक्रियता से मामला टल गया। नगर के मुहल्ला देवरी निवासी गोलू उर्फ गौरव ने फेसबुक पर अलीगढ़ की घटना की निंदा कर दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की। जो एक समुदाय विशेष के युवकों को नागवार गुजरी। जब युवक सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहा था तो गंज निवासी एक समुदाय विशेष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी तथा धमकी दी कि यदि भविष्य में फेसबुक पर ऐसी पोस्ट डाली तो जान से हाथ धोना पडे़गा। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित लोग दोपहर को पुलिस चौकी पर बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर उपद्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मामले को चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी ने गंभीरता से लेकर उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में शामिल उपद्रियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करेंगे। आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस मामले में पीड़ित छात्र गौरव ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed