फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गर्मी के तेवर सख्त, देर से पड़ेंगी बारिश की बूंदें

गर्मी के तेवर सख्त, देर से पड़ेंगी बारिश की बूंदें

Sun, 09 Jun 2019 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के तेवर सख्त, देर से पड़ेंगी बारिश की बूंदें
गर्मी के तेवर सख्त, देर से पड़ेंगी बारिश की बूंदें
विज्ञापन

झांसी। मौसम की तल्खी बरकरार है। गर्मी अपने चरम पर है। इससे जल्द राहत मिलने के आसार अभी नहीं है। जिले में मानसून के एक सप्ताह की देरी से जून माह के अंत में पहुंचने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले प्री मानसून बारिश से तापमान में थोड़ी कमी जरूर आएगी लेकिन, पूरी तरह से राहत के लिए मानसून का इंतजार करना पड़ेगा।
पिछले एक पखवाड़े से मौसम के तेवर तल्ख बने हैं। दिन भर तीखी धूप खिली रहती है और लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना हुआ है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से जल्द राहत मिलने के अभी आसार नहीं हैं। जिले में मानसून की जून माह के अंत में दस्तक देने की संभावना है।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि इस बार मानसून की यात्रा एक सप्ताह की देरी से शुरू हुई है। ऐसे में संभावना है कि इसके आने में भी लगभग एक सप्ताह का विलंब हो सकता है। झांसी मानसून जून के अंत में पहुंचने की संभावना है। हालांकि, 22 जून के आसपास प्री मानसून दस्तक दे देगा। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 47.5 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी तापमान का यही हाल रहने के आसार है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed