{"_id":"65c3c21c9d7265c58306d1ce","slug":"156-magistrates-will-take-charge-of-lok-sabha-elections-posted-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-258920-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 156 मजिस्ट्रेट संभालेंगे लोकसभा चुनाव की कमान, तैनाती हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 156 मजिस्ट्रेट संभालेंगे लोकसभा चुनाव की कमान, तैनाती हुई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू कर दीं गईं हैं। इसके लिए जिले में 135 सेक्टर और 21 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। बृहस्पतिवार से सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील बूथ तय किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए 135 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनमें बबीना विधानसभा के लिए 34, झांसी नगर के लिए 26, मऊरानीपुर के लिए 37 और गरौठा विधानसभा के लिए 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यह सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने बूथों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद सभी मजिस्ट्रेट रिपोर्ट देंगे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील और क्रिटिकल बूथ तय किए जाएंगे। इसके अलावा बूथ में उपलब्ध सुविधाओं का भी मजिस्ट्रेट जायजा लेंगे। कमियों को दुरुस्त किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बृहस्पतिवार से वे अपने-अपने बूथों का भ्रमण शुरू कर देंगे। इसके बाद वे रिपोर्ट देंगे।