{"_id":"5cfade00bdec22070971143b","slug":"15599446975-jhansi-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से महिला की हुई मौत
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय के पास हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी कमला (65 वर्ष) पत्नी मोहन बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे बाजार से सौदा सामान लेकर अपने आवास पर लौट रही थी। अभी वह कॉलोनी से कुछ दूर पहले ही हाइवे पर ही पहुंची थी कि यहां तेज रफ्तार निकले एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति मोहन ने बताया कि वह दोनों पति पत्नी अकेले कालोनी में रहते थे। काफी देर तक जब उसकी पत्नी वापस नहीं लौटी, तो उसने अपने रिश्तेदारों से जानकारी ली और उसकी खोजबीन की, लेकिन रात करीब नौ बजे उसके रिश्तेदार को किसी ने फोन कर उसकी पत्नी की दुर्घटना में मौत होने की जानकारी दी।