फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सांसद ने की सरकारी योजनाओं की समीक्षा

सांसद ने की सरकारी योजनाओं की समीक्षा

Fri, 07 Jun 2019 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने की सरकारी योजनाओं की समीक्षा
टैंकरों की संख्या बढ़ाएं, टंकियों से पानी उपलब्ध कराएं
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को सांसद अनुराग शर्मा ने जिले में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति को प्राथमिकता पर लेते हुए संकटग्रस्त इलाकों में टैंकरों की संख्या बढ़ाने व आवश्यकतानुसार प्लास्टिक की टंकियों के माध्यम से लोगों तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में सांसद ने कहा कि मंडल जल संकट से जूझ रहा है। इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। जिले के जल संकटग्रस्त 132 गांवों की सूची तैयार की गई है। इसमें गुरसराय, मऊरानीपुर, चिरगांव व झांसी के गांव हैं। यहां टैंकर पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। इन क्षेत्रों में टैंकर बढ़ाए जाएं। टैंकर सार्वजनिक स्थल पर ही खड़े हों, किसी व्यक्ति के निजी स्थान या घर पर नहीं। सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक की टंकियां रखवाकर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि एरच बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना का काम दो साल से बंद है। इसके पूरे होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। जल निगम की समीक्षा करते हुए उन्होंने लक्ष्मीताल के विकास कार्य की प्रगति जानी और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए एस्टिमेट बनाने को कहा। जर्जर सड़कों के काम प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग की समीक्षा में उन्होंने सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवाएं किसी भी दशा में न लिखे जाने के निर्देश दिए। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा की निगरानी को भी कहा। सांसद ने कहा कि मनरेगा के 260 कार्य प्रस्तावित हैं। कार्यों की सूची सार्वजनिक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ दिलाए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश मनरेगा के आठ हजार करोड़ रुपये खर्च कर और बजट की मांग करता है। यहां भी ये स्थिति होनी चाहिए। शीघ्र ही मनरेगा की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सांसद ने निर्माणाधीन गो आश्रय स्थलों का काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी डा. ओपी सिंह, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, सीएमओ डा. सुशील प्रकाश, पीडी डा. आरके गौतम आदि समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed