फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एक की वाहन तो दूसरे की ट्रेन से गिरकर मौत

एक की वाहन तो दूसरे की ट्रेन से गिरकर मौत

Fri, 07 Jun 2019 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
एक की वाहन तो दूसरे की ट्रेन से गिरकर मौत
एक की वाहन तो दूसरे की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक और ट्रेन से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, अन्य कारणों से एक महिला समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। सभी का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया।
ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के गांव छिलाई निवासी राजाबाबू रावत (24) बिजौली के पास थर्ड रेलवे लाइन निर्माण में मजदूरी करते थे। बुधवार की शाम वह मजदूरी करके ट्रेन से घर जा रहे थे। ट्रेन में सवार होते ही वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं, दूसरी घटना में एट क्षेत्र के पचोखरा निवासी शरीफ उर्फ संजू (28) ट्रेन चालक थे। वह बुधवार की रात पैदल घर जा रहे थे, तभी एट कोटरा रोड पर उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर दी। बाद में परिजन उनको लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज आ गए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इधर, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला निवासी दीपक वर्मा झोकन बाग स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को वह अपने काम पर गए थे। इस बीच दोपहर करीब 11.30 बजे उनकी पत्नी ममता देवी ने जहर खा लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों की सूचना पर दीपक घर पहुंचे और उन्होंने पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरती की एक लड़का व दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हंसारी के ग्वालटोली निवासी दौलत उर्फ देवेंद्र (36) फरीदाबाद में पेंटर का काम करते थे। विगत 26 मई को वह घर आए और परिजनों को बताया कि वह बीमार है। 27 मई को परिजनों ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई गजेंद्र ने बताया कि दीपक ने कुछ दिन पहले एक चिकित्सक को बताया था कि फरीदाबाद में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।
जनरल कोच में बिगड़ी तबीयत, मौत
झांसी। कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में अधिक भीड़ होने के कारण एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यात्री को बबीना स्टेशन पर उतारकर मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था। रास्ते में यात्री ने दम तोड़ दिया।

गाजीपुर क्षेत्र के राई मंडी मारकिन गंज गंगा जी के पुल निवासी राजेश गुप्ता मुंबई में पान की दुकान चलाते थे। वह साल से मुंबई में रह रहे थे। बुधवार को कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर थाणे मुंबई से गाजीपुर अपने गांव जा रहे थे। कोच में भीड़ अधिक होने व भीषण गर्मी से उनको घबराहट होने लगी। इस बात को उन्होंने अन्य यात्रियों को बताया। इस पर यात्रियों ने उनको बबीना स्टेशन पर उतार दिया। वह बबीना स्टेशन पर उतरने के बाद अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ उपनिरीक्षक आरबी शुक्ला उनको बबीना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद ही यात्री की पहचान हो सकी। बाद में जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed